Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘सानिया के साथ ऐसा करते हुए जरा भी…’ पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने शोएब मलिक को लताड़ा

शोएब ने तीसरी शादी पाकिस्तान एक्ट्रेस सना जावेद से की है. शोएब और सना लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे.

Shoaib Malik got married

शोएब मलिक ने रचाई शादी (सोर्स- इंस्टाग्राम)

Shoaib Malik: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की राहें जुदा हो गई है. शोएब मलिक ने तीसरी शादी रचा ली है. शनिवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर तीसरी शादी को आधिकारिक कर दिया. शोएब ने तीसरी शादी पाकिस्तान एक्ट्रेस सना जावेद से की है. शोएब और सना लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे.

सोशल मीडिया पर शोएब मलिक हुए ट्रोल

साल 2010 में सानिया मिर्जा से शादी रचाने वाले शोएब मलिक अब उनसे अलग हो गए हैं. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर शोएब मलिक को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. शोएब के सोशल मीडिया पोस्ट पर भारतीय फैंस कमेंट कर रहे हैं और उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं. एक यूजर ने शोएब मलिक के पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि रिटायरमेंट की उम्र में डेब्यू. एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा, मैंने कहा था कि सरफराज धोखा देगा.

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने शोएब को लताड़ा

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने अपनी शादी की तस्वीर जैसे ही अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उसके बाद से यूजर्स उन्हें ट्रोल करने शुरू कर दिए. पाकिस्तानी एक्ट्रेस शहर सिनवारी ने भी शोएब मलिक के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें लताड़ा. शहर सिनवाली ने लिखा, सानिया के साथ ऐसा करते हुए जरा भी शर्म नहीं आई. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने रोने वाला इमोजी भी पोस्ट की है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने रचाई तीसरी शादी, इस अभिनेत्री को बनाया जीवनसाथी

सानिया मिर्जा भी हुईं ट्रोल

सोशल मीडिया पर शोएब मलिक के साथ ही सानिया मिर्जा को भी ट्रोल किया जा रहा है. सानिया मिर्जा को युजर्स इस लिए ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी से शादी की थी.

ये भी पढ़ें- T20 WC 2024 की रेस शुभमन गिल से क्यों आगे हैं यशस्वी जायसवाल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बतायी वजह

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital