Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे पर चढ़ा रामभक्ति का रंग, अयोध्या पहुंच लिया जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद

Dinesh Lal Yadav Amrapali Dubey In Ayodhya: दिनेश लाल यादव और आम्रपाली अयोध्या में मौजूद हैं. दोनों ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की..

Dinesh Lal Yadav Amrapali Dubey In Ayodhya

Dinesh Lal Yadav Amrapali Dubey In Ayodhya

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Dinesh Lal Yadav Amrapali Dubey In Ayodhya: आखिरकार आज 500 सालों के बाद राम भक्तों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. क्योंकि अब जल्द ही रामलला अपने जन्म स्थान पर विराजमान जायेंगे. इस समय अयोध्या में तमाम मेहमान अपने प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए पहुंचे हुए हैं. ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी अयोध्या में मौजूद हैं. साथ ही दोनों एक्टर्स ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात भी की . इस दोनों ने मीडिया से बातचीत भी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.

दिनेश लाल यदाव और आम्रपाली ने लिया जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद (Dinesh Lal Yadav Amrapali Dubey In Ayodhya)

बता दें हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेता दिनेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे जगद्गुरु रामभद्राचार्य के साथ नजर आ रहे हैं. दरअसल, दोनों स्टार्स अयोध्या में पहुंचे हुए हैं, जहां उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद भी लिया. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए एक्टर दिनेश लाल यादव ने कहा, ‘हम लोगों का सौभाग्य है कि आज जब भगवान राम का दरबार सज रहा है और प्रभु श्री राम अयोध्या धाम में विराजमान हो रहे हैं तो गुरु जी का आशीर्वाद भी हमें प्राप्त हो रहा है… ‘

यह भी पढ़ें : भव्य अयोध्या में होगी दिव्य आरती, जानें क्या करेंगे उस वक्त अतिथि, सेना करेगी यह खास काम लेकर प्रभु श्रीराम का नाम

आम्रपाली दुबे ने मीडिया से कहै ये बात- (Dinesh Lal Yadav Amrapali Dubey In Ayodhya)

वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भी मीडिया से बात की और कहा, ‘राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पाकर मैं अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली मानती हूं… मुझे लगता है कि आज देश और दुनिया के लोग जो श्री राम में मानते हैं उन्हें अपने जीवन के सबसे ज्यादा खुशी के पलों की अनुभूति हो रही होगी.’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest