Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

India vs England 1st Test Day 2: हैदराबाद टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत ने बनाई 175 रनों की बढ़त

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. जिसका आज दूसरा दिन है.

Ind vs Eng

भारत बनाम इंग्लैंड (फोटो- बीसीसीआई)

India vs England 1st Test Day 2: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. भारत ने दूसरे दिन 1 विकेट के नुकसान पर 119 रन से आगे खेलना शुरू किया था. इसके बाद खेल खत्म होने तक भारतीय टीम की बल्लेबाजी जारी रहा. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 421 रन बना लिए हैं. भारत इस समय इंग्लैंड के ऊपर 175 रनों की बढ़त बना ली है. दूसरे दिन के शुरूआत में ही यशस्वी जायसवाल (80) के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा. इसके बाद शुभमन गिल (23), केएल राहुल (86), श्रेयस अय्यर (35), श्रीकर भरत (41), आर अश्विन ने एक रन का योगदान दिया. इस समय रवींद्र जडेजा (81) और अक्षर पटेल (35) नाबाद हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest