Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ईरान के सरवन शहर में 9 पाकिस्तानियों की गोली मारकर हत्या, दोनों देशों में तनाव बढ़ने की आशंका

Iran Pakistan Tension: ईरान के सिस्तान बलूचिस्तान क्षेत्र में स्थित सरवन शहर में शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने 9 पाकिस्तानियों की हत्या कर दी.

Iran Pakistan Tension

सरवन में 9 पाकिस्तानियों की गोली मारकर हत्या.

Iran Pakistan Tension: ईरान और पाकिस्तान में एक दूसरे के आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागने के बाद से ही दोनों देशों में तनाव चरम पर है. इस बीच शनिवार रात को ईरान के पाकिस्तान की सीमा से लगते दक्षिण पूर्वी सीमा क्षेत्र में अज्ञात बंदूकधारियों ने नौ पाकिस्तानी मजदूरों की हत्या कर दी.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह ईरान में आतंकियों की ओर से की गई हत्याओं के संबंध में ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है. ईरान की न्यूज एजेंसी मेहर ने जानकारी देते हुए बताया कि सिस्तान बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने सरवन शहर के एक घर में घुसकर 9 गैर ईरानी लोगों की हत्या कर दी.

यह भी पढ़ेंः बिहार में बनेगी नई सरकार…? भाजपा विधायक और सांसद करेंगे पटना में सुबह 10 बजे मीटिंग, CM नीतीश देंगे इस्‍तीफा!

ऑटो मरम्मत का काम करते थे

वहीं घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरान के आंतरिक मंत्री ने कहा कि मारे गए सभी लोग विदेशी नागरिक थे. हालांकि पाकिस्तानी राजदूत ने बताया कि मारे गए सभी लोग पाकिस्तानी थे. एक स्थानीय वेबसाइट की मानें तो मारे गए सभी लोग एक ऑटो मरम्मत की दुकान पर काम करते थे और वहीं रहते थे. इस घटना में 3 अन्य लोग घायल हो गए हैं.

आतंकी संबंध खराब करना चाहते हैं- पाक विदेश मंत्री

घटना के बाद पाकिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री बोले कि वह ईरान में आतंकी हमले में मारे गए पाकिस्तानी नागरिकों की मौत से दुखी है. इस हमले के जरिए आम दुश्मनों की ओर से पाकिस्तान और ईरान के बीच संबंधों को खराब करने की कोशिश की गई है.

यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार आज 9वीं बार बिहार के सीएम बनेंगे, 4 बजे राजभवन में 2 डिप्टी सीएम के साथ लेंगे शपथ



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital