Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs ENG: विशाखापत्तनम टेस्ट से रविंद्र जडेजा और KL राहुल बाहर, सरफराज खान समेत 3 खिलाड़ी की टीम में हुई एंट्री

2 फरवरी से विशाखापत्तनम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है.

Ravindra Jadeja or KL Rahul

रविंद्र जडेजा और केएल राहुल (फोटो- पीटीआई)

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने 28 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. अब 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, रविंद्र जडेजा हैमस्ट्रिंग इंजरी और और केएल राहुल क्वाड्रिसेप्स में दर्द के कारण दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. इनकी रिप्लेसमेंट के तौपर पर वॉशिंगटन सुंदर, सरफराज खान और सौरभ कुमार को टीम में शामिल किया गया है.

केएल राहुल और रविंद्र जडेजा दूसरे टेस्ट से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी कर इस बदलाव की जानकारी दी है. बोर्ड की ओर से रिलीज में बताया गया है कि मेडिकल टीम रविंद्र जडेजा और केएल राहुल दोनों की रिकवरी पर नजर रखे हुए है, लेकिन दूसरे टेस्ट से पहले दोनों की रिकवरी मुश्किल है. इसलिए दोनों खिलाड़ी दूसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए नहीं दिखेंगे. रविंद्र जडेजा और केएल राहुल की जगह पर सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार को टीम में शामिल किया गया है.

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली थी बेहतरीन पारी

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के लिए सरफराज खान टीम का हिस्सा थे. अहमदाबाद में खेले गए मैच में उन्होंने 161 रनों की पारी खेली थी. वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने इस मैच में दो विकेट लिए थे. इसके अलावा उन्होंने अर्धशतक भी जमाया था.

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार.

ये भी पढ़ें- ICC से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को मिली बड़ी राहत, नवंबर 2023 से लगे प्रतिबंध को हटाया

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest