Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

CM Champai Soren: चंपई सोरेन पर 76 लाख का कर्ज, जानें Net Worth

Champai Soren Networth: झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन दसवीं पास हैं. संपत्ति के मामले में ये हेमंत सोरेन से पीछे है. फिर इनकी गिनती करोड़पति में होती है.

Champai Soren Networth

सीएम चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन.

CM Champai Soren Networth: झारखंड में हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन राज्य के नए मुख्यमंत्री बने हैं. मुख्यमंत्री पद से हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी से पहले इस्तीफा दे दिया था. बता दें कि हेमंत सोरेने की गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में की कई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दसवीं पास चंपई सोरेन भी करोड़पति है, लेकिन संपत्ति के मामले में हेमंत सोरेन से पीछे हैं.

सीएम चंपई सोरेन की क्या है संपत्ति?

झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दसवीं पास हैं. मगर इनका राजनीतिक अनुभव बहुत अधिक है. 2019 में दिए गए एक चुनावी हलफनामे में चंपई सोरेन ने अपनी कुल संपत्ति के बारे में बताया था. जिसके मुताबिक, चंपई सोरेन के पास इस वक्त कुस संपत्ति 2.28 करोड़ की है. बता दें कि उनके पास कैश मजह 70,000 रुपये ही हैं. वहीं, पत्नी और बच्चों समेत तमाम बैंक खाते में 60,19,072 रुपये हैं.

संपत्ति के मामले में हेमंत से चंपई सोरेन से हैं पीछे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संपत्ति के मामले में चंपई सोरेन हेमंत सोरेन से पीछे हैं. आज तक की खबर के मुताबिक, हेमंत सोरेने की कुल संपत्ति 8 करोड़ रुपये से अधिक है. 2019 से चुनावी हलफनामे की मानें तो हेमंत सोरेन की कुल संपत्ति 8,51,74,195 की है. वहीं, उनके तमाम बैंक खाते में करीब 25 लाख रुपये जमा हैं. इसके अलावा हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मिलकर शेयर्स में तकरीबन 7,24,612 रुपये का निवेश कर रखा है. साथ ही हेमंत सोरेन ने पोस्ट ऑफिस अकाउंट में 26,81,589 रुपये की पॉलिसी है. इसके अलावा LIC और ICICI में 70, 05, 638 रुपये की पॉलिसी है.

यह भी पढ़ें: आखिर लाल कपड़े में ही क्यों लाया जाता है बजट? जानें मुख्य वजह

संपत्ति के तौर और क्या-क्या है चंपई सोरेन के पास

चंपई सोरेन के पास 39, 52, 000 रुपये का कृषि योग्य भूमि है. साथ ही 9 लाख रुपये का एक घर भी है. इसके अलावा उनकी पत्नी के नाम पर भी 4,42,000 रुपये खेती के जमीन है. कुल मिलाकर चपई सोरेन के पास 2 करोड़ रुपये के आसपास की संपत्ति है. जबकि, चंपई सोरेन के के पास 76 लाख रुपये का कर्ज है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital