Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rajat Patidar Debut: कौन हैं रजत पाटीदार? जिन्होंने भारत के लिए दूसरे टेस्ट मैच में किया डेब्यू

रजत पाटीदार को लंबे समय से टेस्ट टीम में शामिल करने की मांग की जा रही थी. अब जाकर उन्हें डेब्यू का मौका मिला है. ऐसे में आज हम युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार के बारे बताएंगे.

Rajat Patidar

रजत पाटीदार (फोटो- बीसीसीआई)

Who Is Rajat Patidar: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच विशाखापट्ट्नम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत की ओर से रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को इस मैच में डेब्यू करने का मौका मिला. रजत पाटीदार को लंबे समय से टेस्ट टीम में शामिल करने की मांग की जा रही थी. अब जाकर उन्हें डेब्यू का मौका मिला है. ऐसे में आज हम युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार के बारे बताएंगे.

रजत पाटीदार ने टेस्ट में किया डेब्यू

युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार को इंग्लैंड के खिलाफ को विराट कोहली की जगह पर भारतीय टीम में शामिल किया गया था. मध्य प्रदेश के से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले रजत पाटीदार का अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने अब तक 55 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 12 शतक और 22 अर्धशतक की मदद से 4 हजार रन दर्ज है. फर्स्ट क्लास मैच में उनका औसत 45.97 का रहा है.

पाटीदार का लिस्ट ए में प्रदर्शन

रजत पाटीदार के लिस्ट ए मचों में प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब 58 लिस्ट ए मैच खेले हैं. जिसमें 3 शतक और 12 अर्धशतक की मदद से 1985 रन बनाए हैं. लिस्ट ए में रजत ने 50 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1 शतक और 14 अर्धशतक की मदद से 1640 रन बनाए हैं.

वनडे में कर चुके हैं डेब्यू

टेस्ट में डेब्यू से पहले रजत पाटीदार ने भारत के लिए वनडे में डेब्यू कर चुके हैं. पिछले साल साउथ अफ्रीका दौरे पर उन्होंने वनडे में डेब्यू किया था. वनडे डेब्यू मैच में रजत ने सिर्फ 22 रनों की पारी खेली थी. इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा रजत पाटीदार इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं.

ये भी पढ़ें-

IND vs ENG: विशाखापट्टनम में यशस्वी जायसवाल ने ठोका शतक, इंग्लिश गेंदबाजों की कर दी कुटाई

India vs England: रजत पाटीदार ने टेस्ट क्रिकेट में किया डेब्यू, सरफराज खान को प्लेइंग 11 में नहीं मिला मौका

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital