Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

रिलीज से पहले शाहिद-कृति की इस फिल्म ने कमाए करोड़ों, एडवांस बुकिंग से ही की बंपर कमाई

TBMAUJ Advance Booking: शाहिद और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने रिलीज से पहले ही अपनी कमाई का सिलसिला शुरू कर दिया है…

TBMAUJ Advance Booking

TBMAUJ Advance Booking

TBMAUJ Advance Booking: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं अब इस फिल्म को रिलीज होने में 2 ही दिन बाकी है. ऐसे में फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक अलग ही बज बना हुआ है और वो बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जिसमें लगातार टिकटें बुक की जा रही हैं.

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की एडवांस बुकिंग हुई शुरू  (TBMAUJ Advance Booking)

शाहिद और कृति सेनन की फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपनी कमाई का सिलसिला शुरू कर दिया है. जी हां ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म की टिकट लगातार बुक की जा रही हैं. जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है. शाहिद और कृति सेनन की कैमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसी बीच पहले दिन के एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ गए हैं.

TBMAUJ Advance Booking (1)

यह भी पढ़ें : Fighter OTT Release: बॉक्स ऑफिस के बाद अब OTT पर धमाल मचाएगी ‘फाइटर’, जानें कब और किस प्लेटफार्म पर होगी रिलीज

फिल्म की हो सकती है धमाकेदार ओपनिंग (TBMAUJ Advance Booking)

सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के अब तक 22 हजार टिकट बिक चुके हैं . वहीं फिल्म के आंकड़ों की बात करें तो रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने 45.55 लाख का कारोबार कर लिया है.
हालांकि अभी फिल्म की रिलीज में कुछ वक्त बाकी है. ऐसे में माना जा रहा है कि शाहिद और कृति की फिल्म की ओपनिंग धमाकेदार हो सकती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism