Bharat Express DD Free Dish

कोरोना संकट के दौरान बीएमसी द्वारा खर्च किए गए 12000 करोड़ रुपये के खर्च की जांच वॉर्ड ऑफिस तक पहुंची

कोरोना संकट के दौरान बीएमसी द्वारा खर्च किए , गए 12000 करोड़ रुपये के खर्च की जांच वॉर्ड ऑफिस तक पहुंच गई है । कैग की टीम ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए उन वॉडों में जांच शुरू की है , जहां कोविड सेंटर और हॉस्पिटल बनाए गए थे । वर्ली , भायखला , बांद्रा और दादर सहित अंधेरी ईस्ट वॉर्ड कार्यालयों में कैग की टीम जांच करने पहुंच रही है । यह जानकारी बीएमसी के एक अधिकारी ने दी । कैग की टीम ने वर्ली के एनएससीयूआई , क भायखला के रिचर्डसन ऐंड क्रुडास , अंधेरी ईस्ट में सेवन हिल्स हॉस्पिटल , धारावी .सेंटर , सबसे बड़े बांद्रा ईस्ट के कोविड सेंटर में मरीजों की देखभाल और ऑक्सिजन सप्लाई एवं प्लांट में हुए खर्च के बारे में जानकारी हासिल की है । साथ ही , जिन होटलों में विदेशों से आए नागरिकों को क्वारंटीन किया गया था और जिसका खर्च बीएमसी उठा रही थी , उसका भी बिल कैग ल ने बीएमसी ऑडिट विभाग से मांगा है ।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read