Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘दुनिया को विश्वास आएगा तो मोदी ही…’ राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले पीएम मोदी- मेरे पास जुलाई-सितंबर तक के निमंत्रण

BJP National convention Delhi PM Modi Speech: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के आखिरी सत्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने दुनिया में भारत के बढ़ते मान का जिक्र किया.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो)

BJP National convention Delhi PM Modi Speech: पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन सत्र को संबोधित किया. उन्होंने करीब 64 मिनट तक भाजपा के देशभर से आए 11 हजार से अधिक जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि अगले 100 दिनों तक देश में घर-घर तक जाना है और प्रधानसेवक का प्रणाम पहुंचाना है. पीएम मोदी ने कहा कि हम लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएंगे और जनसेवा कर इतिहास रचेंगे.

पीएम ने कहा कि मैं पहला पीएम हूं. जिन्होंने महिलाओं के बारे में सोचा. 3 करोड़ से अधिक घरों की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम करवाई और उन्हें मालिक बनाया. इतना ही नहीं 12 करोड़ महिलाओं के शौचालय बनाए. 1 रुपए सैनिटरी पैड दिए. एक करोड़ लखपति बहने बनाई. मुद्रा योजना के लाखों महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण दिए. प्रेग्नेंसी के दौरान 26 सप्ताह का अनिवार्य लीव घोषित किया.

बेटियों को बचाया भी और पढ़ाया भी

पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए किए गए कार्यों को बताते हुए कहा कि मातृ वंदना योजना के तहत सवा तीन करोड़ बहनों को मदद दी. सुरक्षित मातृत्व अभियान के लिए 5 करोड़ बहनों का हेल्थ चेकअप कराया. इतना ही नहीं पोषण अभियान के तहत हर महीने महिलाओं के खाते में 9 हजार रुपए भेजे. हमारे देश में बेटियों को गर्भ में मार दिया जाने की कुप्रथा को खत्म करने के लिए हमने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की.

दुनिया का हर देश भारत को साथ रखना चाहता है

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान एक बात को बड़े ही जोश के साथ कहा कि आज दुनिया का हर बड़ा फैसला को भारत को ध्यान में रखकर ही होता है. आज दुनिया का हर देश भारत के साथ गहरे संबंध बनाना चाहता है. उन्होंने कहा कि अभी तो चुनावों की घोषणा भी नहीं हुई है. लेकिन दुनिया को विश्वास है कि आएगा तो मोदी ही. उन्होंने कहा कि मेरे पास जुलाई, अगस्त, सितंबर तक निमंत्रण पड़े हैं. दुनिया के बड़ी आर्थिक शक्तियों को भी भाजपा सरकार की वापसी को लेकर पूरा भरोसा है.

हमारे नेतृत्व में 5 स्थान की लगाई छलांग

पीएम मोदी ने 10 साल के दौरान आर्थिक आधार पर लिए गए निर्णयों को लेकर अपनी सरकार की पीठ थपथपाई. उन्होंने कहा कि वन बिलियन डाॅलर की अर्थव्यवस्था बनाने में 60 साल लगे. उन्होंने कहा कि 10 साल में हमने 2 ट्रिलियन डाॅलर और जोड़ दिए. उन्होंने 11 से 10 पर आने में 10 साल लगाए. हमने भी इतने ही सालों में 5 स्थान की छलांग लगाई.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital