Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

चर्चा में है कांग्रेस कोटे के चारों मंत्रियों का दिल्ली दौरा

Ranchi: कांग्रेस कोटे के चारों मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम. बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख दिल्ली गए हैं.

Ranchi: कांग्रेस कोटे के चारों मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम. बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख दिल्ली गए हैं. जानकारी के अनुसार दिल्ली में पार्टी आलाकमान इनके क्रियाकलापों को लेकर जवाब तलब करेगा. वजह यह है कि पार्टी के विधायकों ने इनके खिलाफ शिकायत की थी और इनके कार्यकलापों पर भी सवाल उठाया था. मालूम हो कि चंपाई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में पुराने मंत्रियों को ही रिपीट किये जाने से कांग्रेस के 12 विधायक नाराज हो गये थे और आलाकमान से शिकायत करने दिल्ली पहुंच गये थे. हालांकि तब उन लोगों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया था. 12 विधायकों में से कांग्रेस के नाराज विधायक अनूप सिंह, इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला, सोना राम सिंकू, अंबा प्रसाद, दीपिका पांडेय, रामचन्द्र सिंह, राजेश कच्छप दिल्ली गये थे.

दिल्ली दौरे को लेकर लग रहे हैं कयास

चारों मंत्रियों के दिल्ली जाने के कई मायने निकाले जा रहे हैं. राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा भी तेज हो गई है. चर्चा यह भी है कि नाराज विधायकों की शिकायतों के बाबत आलाकमान इनसे जवाब मांगेगा. कहा जा रहा है कि इनसे अब तक के कार्यों की रिपोर्ट कार्ड मांगी जा सकती है. एक चर्चा यह भी है कि झारखंड कांग्रेस में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जो स्थिति बनी थी, उस पर भी ये मंत्री अपनी बातों को आलाकमान के पास रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- राजनीति की पिच पर जम कर खेली हेमंत की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन

इसके अलावा लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा के बात कही जा रही है.राजनीति के गलियारों में चर्चा यह भी है कि आगामी लोकसभा चुनाव पर ये मंत्री झारखंड की राजनीतिक स्थिति और सीटों के बंटवारे को लेकर कोई विमर्श करने गये हैं हालांकि इसके लिए झारखंड के कांग्रेस अध्यक्ष और प्रभारी अधिकृत हैं इसलिए इस संभावना में दम कम ही दिखाई देता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital