Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सीबीआई ने शाहजहां शेख के ठिकानों पर मारा छापा, ईडी और फॉरेंसिक टीम भी रही मौजूद, इक्ट्ठा किए सबूत

सीबीआई के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के संदेशाखालि में छापेमारी की. इस दौरान टीम ने प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हुए हमले की जांच को लेकर छानबीन की.

CBI

सांकेतिक फोटो

सीबीआई के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के संदेशाखालि में छापेमारी की. इस दौरान टीम ने प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हुए हमले की जांच को लेकर छानबीन की. ये छापेमारी निलंबित तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख के आवास पर शुक्रवार को की गई.

5 जनवरी को टीम पर हुआ हमला

इस दौरान सीबीआई ने हमले के संबंध में सबूत इकट्ठा करने के लिए संदेशखालि स्थित सरबेरिया के अकुंचीपारा इलाके में शाहजहां के आवास के पास के इलाकों का भी दौरा किया. शाहजहां शेख को टीएमसी ने निलंबित कर दिया है. उसे पांच जनवरी को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हुए हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. ये हमला उस समय किया गया था, जब ईडी की टीम छापेमारी करने पहुंची थी.

केंद्रीय बलों को किया गया तैनात

सीबीआई के साथ छापेमारी में फोरेंसिक और ईडी अधिकारी भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों के कर्मियों की सुरक्षा के लिए इलाके में केंद्रीय बलों की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई है. सीबीआई अधिकारियों ने ईडी द्वारा शेख के घर पर लगाई गई सील को परिसर में प्रवेश करने के लिए खोल दिया. वे अपनी जांच के लिए इलाके की वीडियोग्राफी भी कर रहे हैं और उसका नक्शा भी तैयार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- कथावाचक जया किशोरी से लेकर लोकगायिका मैथिली ठाकुर समेत इन युवा हस्तियों को मिला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड

तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शाहजहां शेख को हिरासत में लेने के बाद सीबीआई का एक दल बृहस्पतिवार को भी संदेशखालि में स्थित उसके घर गया था. उन्होंने बताया कि दोनों परिसरों में ताला लगा मिलने के बाद टीम ने बाहर से वहां की तस्वीरें लीं और चली गई. शाहजहां शेख और अन्य लोगों पर संदेशखालि में यौन शोषण और जमीन हड़पने का आरोप लगा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital