Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मुंबई में चेक रिपब्लिक की इस हसीना के सिर चढ़ा Miss World 2024 का ताज, देखें कितनी खूबसूरत

चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा के सिर 71वें मिस वर्ल्ड का ताज सज चुका है. उन्होंने मिस वर्ल्ड 2024 के खिताब को अपने नाम कर लिया.

Krystyna Pyszkova

क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा

Miss World 2024: भारत के मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शनिवार यानी 9 मार्च को 71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले हुआ. जिसमें मिस वर्ल्ड 2024 का ताज चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा के सिर सजा.फर्स्ट रनर अप मिस लेबनान यास्मीनाजेतून रहीं. 28 साल बाद भारत इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा था. भारत का प्रतिनिधित्व 22 वर्षीय सिनी शेट्टी ने किया था. उन्होंने टॉप 8 में अपनी जगह बनाई. वह मिस वर्ल्ड 2024 की प्रतियोगिता में शीर्ष 4 में जगह बनाने में असफल रहीं.

कौन हैं क्रिस्टीना पिस्जकोवा?

क्रिस्टीना पिस्जकोवा को 70वीं मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का ने ताज पहनाया. क्रिस्टीना का जन्म 19 जनवरी 1999 को चेक रिपब्लिक में हुआ. अभी क्रिस्टीना लॉ और बिजनेस की पढ़ाई कर रही हैं. क्रिस्टीना मॉडलिंग भी करती हैं. इनका खुद का फाउंडेशन है. जिसका नाम Krystyna Pyszko Foundation है. तंजानिया में क्रिस्टीना ने गरीब बच्चों के लिए एक इंग्लिश स्कूल खोला हुआ है, जिसके लिए उन्हें खुद पर गर्व महसूस करती है. क्रिस्टीना ने मिस चेक रिपब्लिक 2022 का ताज भी अपने नाम किया है. इस दौरान क्रिस्टीना ने कहा कि यह मेरे लिए एतिहासिक मोमेंट रहा. वो ताज पहनकर काफी खुश दिखीं.

कैरोलिना ने पहनाया क्रिस्टीना को ताज

वहीं लेबनान की यास्मीना जायटौन प्रथम उपविजेता रहीं. क्रिस्टीना पिस्जकोवा को 70वीं मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का ने ताज पहनाया. 28 साल बाद इस कार्यक्रम की मेजबानी करने वाले भारत का प्रतिनिधित्व 22 वर्षीय सिनी शेट्टी ने किया था. उन्होंने टॉप 8 में अपनी जगह बनाई. मुंबई में जन्मीं सिनी शेट्टी को 2022 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था. वे मिस वर्ल्ड 2024 की प्रतियोगिता में शीर्ष 4 में जगह बनाने में असमर्थ रहीं.

ये भी पढ़ें:अमीषा पटेल आखिरकार चेक बाउंस केस में समझौते को हुईं तैयार, बकाया वापसी के लिए दिये 2.75 करोड़ के पांच चेक

कई दिग्गज हस्तियो ने लिया हिस्सा

इस समारोह में 12 जजेस में फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला, कृति सेनन, पूजा हेगड़े, क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित कई दिग्गज हस्तियां शामिल थीं. यह कार्यक्रम सोनी लिव पर लाइव दिखाया जा रहा था. फिल्म निर्माता करण जौहर और पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की. वहीं, गायक शान, नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने भी शानदार प्रस्तुति दी.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital