Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

चुनाव से पहले डूंगरपुर मामले में सपा नेता आजम खान को आज कोर्ट सुनाएगी सजा

बीती 16 मार्च को एमपी, एमएलए कोर्ट ने आजम खान को दोषी करार देने के बाद सजा के लिए 18 मार्च की तारीख मुकर्रर की थी.

सपा नेता आजम खान

सपा नेता आजम खान को आज डूंगरपुर मामले में कोर्ट सजा सुनाएगी. बता दें कि डूंगरपुर बस्ती मामले में आजम खान सहित सात लोगो पर घर मे घुसकर मारपीट,गाली गलौज, डकैती,और आपराधिक षडयंत्र रचने का आरोप था. आजम खान सहित 4 करीबियों को एमपी,एमएलए कोर्ट ने दोषी करार किया था, वहीं इस मामले में तीन को कोर्ट ने बरी किया था.

आज फैसले की घड़ी

बीती 16 मार्च को एमपी, एमएलए कोर्ट ने आजम खान को दोषी करार देने के बाद सजा के लिए 18 मार्च की तारीख मुकर्रर की थी. आजम खान और पूर्व सीओ आलेहशन,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजहर अली खान सहित सात लोगो पर 2 मार्च 2016 में मुकदमा दर्ज हुआ था. वहीं इस मामले में आज रामपुर की एमपी,एमएलए कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी.

इसे भी पढ़ें: कोलकाता में भरभरा के गिरी निर्माणाधीन इमारत, अबतक दो की मौत तो 13 से ज्यादा लोगों को मलबे से निकाला गया, घटनास्थल पर पहुंची सीएम ममता



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital