Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘दिल्ली शराब नीति से फायदा लेने के लिए दिए गए 100 करोड़ रुपये’, ED ने के. कविता पर लगाए गंभीर आरोप

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति घोटाला की जांच कर रही ईडी ने बीआरएस नेता के कविता पर बड़ा आरोप लगाया है.

Delhi liquor scam

BRS नेता के. कविता

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति घोटाला की जांच कर रही ईडी ने बीआरएस नेता के कविता पर बड़ा आरोप लगाया है. ईडी ने दावा किया है कि के कविता और अन्य कुछ लोगों ने AAP को 100 करोड़ रुपये दिए थे. ये 100 करोड़ रुपये दिल्ली उत्पाद शुल्क में लाभ पाने के लिए दिया गया था. इस साजिश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के अलावा कई अन्य बड़े नेता शामिल है. ईडी ने पिछले हफ्ते पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के. कविता को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 23 मार्च तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था.

फायदे के लिए दिए गए 100 करोड़ रुपये

ईडी ने नई शराब नीति मामले को लेकर कहा कि के. कविता ने कई और लोगों के साथ मिलकर एक्साइज पॉलिसी से फायदा पाने के लिए आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये दिए थे. इसमें अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी शामिल थे. ईडी का ये भी कहना है कि के. कविता ने 100 करोड़ रुपये पहले ही दे दिया था. ईडी ने के. कविता की गिरफ्तारी के बाद PMLA कोर्ट को बताया था कि नई शराब नीति घोटाला मामले की मुख्य साजिशकर्ता और लाभार्थी के. कविता हैं.

“ईडी का गलत इस्तेमाल कर रही केंद्र सरकार”

वहीं के. कविता का दावा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है. इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर ईडी के गलत इस्तेमाल का आरोप भी लगाया है. के. कविता का कहना है कि बीजेपी तेलंगाना में बैक डोर से एंट्री नहीं कर सकती है, इसलिए ऐसी साजिश कर रही है.

यह भी पढ़ें- एनडीए में शामिल हो सकते हैं राज ठाकरे, सीट शेयरिंग को लेकर चल रही चर्चा, दिल्ली रवाना हुए MNS चीफ

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है. आप नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल को डराने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है.

15 लोगों को ईडी ने किया गिरफ्तार

ईडी ने नई शराब नीति को लेकर बताया कि एजेंसी ने 2022 में मामला दर्ज होने के बाद पूरे देश में 245 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया था. जिसमें आप नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital