Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पंजाब के संगरूर में नकली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 21 हुई, अब तक 6 गिरफ्तार

Punjab Sangrur spurious liquor Case: पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब पीकर मरने वालों का आंकड़ा 21 पहुंच गया है. मामले में मानवाधिकार आयोग ने 4 सप्ताह में डीजीपी और मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है.

Punjab Sangrur spurious liquor Case

पुलिस ने आरोपियों के यहां से जब्त की शराब की बोतलें.

Punjab Sangrur spurious liquor Case: पंजाब के संगरूर जिले में नकली शराब के संदिग्ध सेवन से बीमार पड़े छह लोगों के दम तोड़ देने के बाद इस घटना में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 21 हो गई. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस बीच एनएचआरसी ने पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी से 4 हफ्ते में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. पुलिस ने कहा कि उसने और दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिससे इस मामले में अब तक कुल छह लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं.

उससे पहले बृहस्पतिवार को पुलिस ने इथेनॉल एवं कच्चा माल बरामद किया जिनका इस्तेमाल अल्कोहल बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा था. पुलिस उपमहानिरीक्षक हरचरण सिंह भुल्लर ने शुक्रवार को कहा,‘‘इस घटना में अबतक 21 लोगों की जान चली गयी है. हमने इस मामले में दो नई गिरफ्तारियां की हैं. जांच चल रही है तथा अपराधी बख्शे नहीं जायेंगे. पुलिस ने पहले कहा था कि नकली शराब की बिक्री लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने की कोशिश का हिस्सा हो सकती है.

ये भी पढ़ेंः ‘मिल गया मनी ट्रेल…जेपी नड्डा को करें गिरफ्तार…’ मंत्री आतिशी बोलीं- एक व्यक्ति के कहने पर CM को किया गया गिरफ्तार

बुधवार को कथित रूप से नकली शराब पीने के बाद पांच लोगों को मौत हो गयी थी जबकि कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन, तीन और लोगों ने पटियाला के राजिंद्र अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था. बृहस्पतिवार देर रात को दो और लोगों की मौत हो गयी जबकि आज सुबह चार अन्य ने दम तोड़ दिया. इस तरह इस घटना में अब तक 21 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

ये भी पढ़ेंः Cash-For-Query Case: निष्कासित लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा के कोलकाता स्थित परिसरों पर सीबीआई की छापेमारी

संगरूर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के अनुसार, इथेनॉल युक्त नकली शराब का सेवन करने के बाद कम से कम 40 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बुधवार, 20 मार्च को चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अगले दिन चार और लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा, शुक्रवार, 22 मार्च को आठ लोगों की मौत हो गई और शनिवार, 23 मार्च को पांच लोगों की मौत हो गई, जिससे कुल मरने वालों की संख्या 21 हो गई.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital