Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हिमाचल प्रदेश के चंबा और इसके आसपास के इलाकों में आया 3.4 तीव्रता का भूकंप

हिमाचल प्रदेश के चंबा और इसके आसपास के जिलों में 3.4 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव सुदेश मोकटा ने बताया कि भूकंप शुक्रवार रात आया जिसका केंद्र चंबा जिले में तिस्सा के पास धार मक्कान था. मोकटा ने बताया कि कुछ सेंकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए और लोग डर के चलते अपने घरों से बाहर आ गए. उन्होंने कहा कि इस भूकंप के चलते अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. (भाषा)

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital