Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Kanpur: पुलिस की दबंगई, सब्जी विक्रेता का रेलवे ट्रैक पर फेंका सामान, ट्रेन की चपेट में आने से कट गए दोनों पैर

Kanpur News: डीसीपी ने कहा कि साथ जाने वाले सब-इंस्पेक्टर की भूमिका की भी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच कल्याणपुर एसीपी विकास पांडेय को सौंपी गई है.

kanpur

घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पीड़ित

Edited by Nitish Pandey

Kanpur: यूपी के कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कल्याणपुर इलाके में एक सब्जी विक्रेता को ट्रेन की चपेट में आने के बाद अपना पैर गवाना पड़ गया. 17 साल का सब्जी विक्रेता जब अपना सामान उठाने की कोशिश कर रहा था, जिसे वहां मौजूद पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. पीड़ित सब्जी विक्रेता का नाम अरसलान ऊर्फ लड्डू है. गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही कानपुर (Kanpur) के डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने आरोपी हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया. साथ ही इस मामले में एक जांच भी बिठा दी गई है.

परिजनों ने आरोप लगाया कि अरसलान कल्याणपुर चौराने के पास जीटी रोड के किनारे सब्जी बेच रहा था, तभी दारोगा शादाब खान और हेड कांस्टेबल राकेश कुमार वहां पहुंचे, उन्होंने पहले दुर्व्यवहार किया और बाद में उसका तराजू रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. जिसके बाद अरसलान डर गया और उसे कुछ समझ नहीं आया. अपना सामान उठाने वो पटरी पर गया, तभी तेज रफ्तार मेमू ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके दोनों पैर कट गए.

दोषी पाए जाने पर दारोगा पर भी होगी कार्रवाई- डीसीपी

इस घटना की जानकारी जैसे ही कानपुर (Kanpur) के पुलिस अधिकारियों को मिली, मौके पर पहुंच गए. प्रारंभिक जांच के दौरान, विक्रेता के साथ मारपीट करने और बाद में उसके तराजू को रेलवे ट्रैक पर फेंकने के आरोप सही पाए गए. जिसके बाद डीसीपी ने आरोपी हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया. डीसीपी ने कहा कि साथ जाने वाले सब-इंस्पेक्टर की भूमिका की भी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच कल्याणपुर एसीपी विकास पांडेय को सौंपी गई है. जांच में दोषी पाए जाने पर दारोगा पर भी कार्रवाई की जाएगी

ये भी पढ़ें: Bihar: छापेमारी करने समस्तीपुर पहुंची वैशाली पुलिस पर हमला, AK-47 लूटा, घंटों की मशक्कत के बाद लावारिस हालत में मिला हथियार

वहीं, इस बीच डॉक्टरों ने कहा है कि अरसलान के पैरों के कटने के साथ-साथ बहुत ज्यादा खून बह जाने के कारण हालत बिगड़ गई है. एक पैर पूरी तरह से कट गया है, दूसरे पैर को बचाने की कोशिश जारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital