Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

क्या ऋषभ पंत खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप 2024? जानें कब होगा टीम इंडिया का ऐलान

Rishabh Pant, T20 World Cup 2024: क्रिकेट फैंस इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मजा ले रहे हैं. लेकिन इसी बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है.

Team India

टीम इंडिया (फोटो- एक्स)

Rishabh Pant, T20 World Cup 2024: क्रिकेट फैंस इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मजा ले रहे हैं. लेकिन इसी बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. टूर्नामेंट के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान होने वाले हैं. जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी जगह मिल सकती है. पंत दिसंबर 2022 में हुए कार एक्सीडेंट के बाद से क्रिकेट से दूर रहे थे. लेकिन अब आईपीएल के जरिए उन्होंने मैदान पर वापसी की है.

पंत पर बीसीसीआई की नजर!

सूत्रों की मानें तो ऋषभ पंत समेत कई खिलाड़ियों पर बीसीसीआई सेलेक्टर्स की नजर है. आईपीएल में इस समय पंत कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं.अभी तक खेले गए मुकाबले में उन्होंने दो अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को बता दिया है कि वो आगामी टूर्नामेंट के लिए कितने फिट हैं.

जून में खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप

बता दें कि इसी साल आईपीएल के खत्म होने के बाद जून महीने में वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट को देखते हुए सेलेक्टर्स की पंत समेत कई खिलाड़ियों पर पैनी नजर है. टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथ में रहेगी.

अप्रैल के अंत तक हो सकता है टीम का ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप के लिए अप्रैल के अंतिम में टीम इंडिया का ऐलान होगा. सूत्रों के अनुसार इस महीने के आखिरी या एक मई को सेलेक्टर्स की मीटिंग हो सकती है. उसके बाद टीम का ऐलान होगा. वैसे सभी खिलाड़ी आईपीएल में इस समय अपना दमखम दिखा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- मयंक यादव ने बढ़ाई लखनऊ सुपर जायंट्स की टेंशन, CEO ने हेल्थ को लेकर दिया अपडेट

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital