Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi Metro के यात्रियों को लूटने वाली महिला गैंग को पुलिस ने दबोचा, गोद में बच्चा लेकर इस तरह करती थीं लोगों का शिकार

एक शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने घटना से संबंधित तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे. पुलिस ने बताया कि महिला गैंग को पुलिस ने उस वक्त दबोचा, जब वे कनॉट प्लेस इलाके से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन की ओर जा रही थीं.

Delhi Metro

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Delhi Metro News: दिल्ली में अपराध इस तरह से बढ़ गया है कि मेट्रो में महिला चोर गैंग तक सक्रिय है. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार (12 अप्रैल) को इसी तरह के एक गैंग का खुलासा किया है. ये महिलाएं यात्रियों की जेब कतरने के लिए गोद में बच्चे का इस्तेमाल करती थीं. जब भीड़ देखती थीं, तभी यात्रियों की जेब पर डाका डालने के लिए स्वांग रचती थीं.

इसी तरह के एक मामले में पुलिस को शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस इस गैंग के खिलाफ सक्रिय हो गई थी. इस घटना में महिला ने 50 हजार रुपये की चोरी की थी. इसके बाद पुलिस टीम गठित की गई.

शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि पुलिस की एक टीम ने मेट्रो यात्रियों की जेब को निशाना बनाने वाली पांच महिला चोरों के एक गैंग का खुलासा किया है. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि सभी आरोपी आनंद पर्वत की रहने वाली हैं.

पुलिस ने कहा कि ये महिला चोर इतनी शातिर हैं कि गोद में बच्चे को लेकर यात्रियों पर निशाना साधती थीं. पहले यात्रियों को किसी झूठ में फंसा देती हैं और फिर जैसे ही यात्री का ध्यान इधर-उधर जाता है दूसरा साथी जेब पर हाथ साफ कर जाता है. डीसीपी (मेट्रो) केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि ये महिला गैंग अक्सर महिला यात्रियों को ही निशाना बनाती थीं और गैंग के साथ हमला बोलती थीं. जिन आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है वे पहले से ही तमाम मामलों में शामिल पाई गई हैं.

ये भी पढ़ें-Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में होगा बदलाव, विशेष ट्रेनिंग के साथ पुजारियों की वेशभूषा में तैनात होंगे सुरक्षाकर्मी

9 अप्रैल को दर्ज कराई गई थी शिकायत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस महिला गैंग के खिलाफ 9 अप्रैल को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी. महिला का आरोप था कि जब वह राजीव चौक मेट्रो स्टेशन और राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन के बीच ब्लू लाइन पर मेट्रो ट्रेन में यात्रा कर रही थी, इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उसका पर्स चुरा लिया, जिसमें 50 हजार रुपये नकद थे.

इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि पहले भीड़ में पांच महिलाओं ने पीड़ित महिला को चारों ओर स घेर लिया था. चोरों के गैंग ने गोद में दो नवजात बच्चे ले रखे थे और दोनों शिकायतकर्ता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही थीं. इस दौरान महिला गैंग आपस में ही किसी बात को लेकर लड़ने लगा, जिससे पीड़िता का ध्यान भटक गया और फिर महिला गैंग के दूसरे साथी महिला का पर्स लेकर फरार हो गई.

सीसीटीवी फुटेज ने किया खुलासा

इसके बाद पुलिस टीम ने और सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरके आश्रम मार्ग पर संदिग्धों की गतिविधियों की फुटेज भी मिली. यहां पर महिलाओं का गैंग स्टेशन से बाहर आकर एक ऑटोरिक्शा में चढ़ते हुए दिखाई दिया. डीसीपी ने बताया कि महिला गैंग को 10 अप्रैल को कनॉट प्लेस इलाके से उस समय पुलिस ने दबोच लिया जब वे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन की ओर जा रही थीं. फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से और पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गैंग को संचालित कौन कर रहा था और ये लोग कहीं और तो सक्रिय नहीं हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital