Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

BJP Manifesto: भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी पहली प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात

सीएम ने कहा, “मोदी की गारंटी का मतलब बिना भेदभाव के हर तबके के लोगों के लिए, सबका साथ-सबका विकास के भाव के साथ आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाना है.”

CM Yogi

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो-सोशल मीडिया)

BJP Manifesto: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) ने रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इसकी उन्होंने जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की संकल्पना पर आधारित 14 नए संकल्पों और चार स्तंभों (गरीब, युवा, महिला व किसान) पर आधारित भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र देश का एंबिशन है. उन्होंने अपने बयान में आगे कहा है कि देश का एंबिशन ही मोदी का मिशन है.

सीएम योगी ने भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर आगे कहा है कि मोदी का विजन ही हम सबका मिशन है. यह संकल्प पत्र देश के सभी नागरिकों को मोदी की गारंटी है. यह डिग्निटी ऑफ लाइफ, क्वालिटी ऑफ लाइफ, क्वालिटी ऑफ अपॉर्च्युनिटी की अपेक्षा को पूरा होने की गारंटी है. उन्होंने आगे कहा कि “मोदी की गारंटी का मतलब बिना भेदभाव के हर तबके के लोगों के लिए, सबका साथ-सबका विकास के भाव के साथ आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाना.”

ये भी पढ़ें-Israel-Iran War: इजरायल के पक्ष में उतरे दो मुस्लिम देश, रास्ते में ही ध्वस्त कर दिए ईरान के ड्रोन और मिसाइलें, जार्डन को मिली धमकी

संकल्प पत्र में बनाए गए हैं चार आधार

यूपी सीएम ने आगे कहा कि इस संकल्प पत्र में चार आधार (युवा, महिला, अन्नदाता किसान व गरीब) बनाए गए हैं. इन चारों के उन्नयन के लिए कार्य करना ही प्राथमिकता है. सोशल मीडिया एक्स पर अपने अकाउंट पर सीएम ने घोषणा पत्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में राष्ट्र की समृद्धि का विजन, अंत्योदय का दर्शन, सुशासन का मंत्र, गरीब कल्याण का संकल्प, विकसित भारत का लक्ष्य निहित है. यह संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का प्रमाण पत्र है. देश की आस्था, अस्मिता और अर्थव्यवस्था के संरक्षण-संवर्धन का पत्र है. जन-जन की आकांक्षाओं की सिद्धि का पत्र है. यह मोदी की गारंटी है और मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी.

25 करोड़ लोग उभरे गरीबी रेखा से

सीएम योगी ने अपने बयान में आगे कहा कि पिछले दस सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से उभरे. युवाओं को लेकर कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए अनेक योजनाएं जारी हुईं. सीएम ने कहा कि पीएम स्टार्टअप, पीएम स्टैंडअप, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना या रोजगार से जुड़े अन्य सभी कार्यक्रमों के साथ-साथ निवेश को नौकरी के साथ जोड़ने के अलावा रोजगार व नौकरी की संभावनाओं को विकसित करने के कार्यक्रम को भी इस संकल्प पत्र में स्थान दिया गया है.

इसी के साथ ही उन्होंने महिलाओं को लेकर कहा कि 10 करोड़ महिलाओं को स्वयंसेवी समूहों के माध्यम से स्वावलंबन की ओर अग्रसर करने के साथ ही अगले पांच वर्ष के नए विजन के साथ उनके जीवन में व्यापक परिवर्तन को आधार बनाने का कार्य किया गया है. इसी के साथ ही सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संकल्प पत्र निर्माण समिति के अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं व प्रदेश की 25 करोड़ जनता का आभार व्यक्त किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital