Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

पाकिस्तानी लड़की ने बहन की कब्र पर जाकर बनाया Vlog, वीडियो देख भड़के लोग, बोले- भरोसा नहीं हो…

पाकिस्तान की रहने वाली एक लड़की ने कब्रिस्तान में जाकर ऐसा वीडियो बना लिया कि उसे देखते ही लोग भड़क गए. लड़की अपनी बहन की कब्र पर फूल चढ़ाने गई थी और इस दौरान व्लॉगिंग भी कर रही थी.

Pakistani girl made video in the cemetery

पाकिस्तानी लड़की ने कब्रिस्तान में बनाया वीडियो

Pakistani Youtuber: सोशल मीडिया पर आजकल कई तरह की अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिलती है. लोग सोते-जागते, उठते-बैठते हर तरह की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि लोग वीडियो बनाने के चक्कर में सारी हदें पार कर देते हैं.

हाल ही के दिनों में कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें कोई बस या मेट्रो के अंदर अश्लील हरकतें करते नजर आता है तो कोई सीधे कब्रिस्तान जाकर वीडियो बनाने लगता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे एक पाकिस्तानी लड़की चर्चा में आ गई है. इस लड़की ने कब्रिस्तान में जाकर वीडियो बनाया है. इसे देखकर लोगों का दिमाग हिल गया है.

बहन की कब्र पर जाकर बनाया वीडियो

दरअसल, ये पाकिस्तानी लड़की एक यूट्यूबर है और इसने अपनी बहन की कब्र पर जाकर वीडियो बनाया है, जिससे विवाद खड़ा हो गया है. इस लड़की का पूरा नाम नूर राणा बताया जा रहा है.

वीडियो में लड़की बता रही है कि उसने कैसे कुछ साल पहले अपनी बहन को खो दिया था, जो उम्र में उससे छोटी और शादीशुदा थी. वैसे तो उसने अपनी बहन को खोने का दुख जाहिर करने के लिए ये वीडियो बनाया है और कब्रिस्तान में जाकर उसकी कब्र पर फूल चढ़ाया है, लेकिन लोगों को उसकी ये हरकत जरा भी पसंद नहीं आई.

 

पाकिस्तानी लड़की ने बताया दिनभर का प्लान

पाकिस्तानी यूट्यूबर 19 मिनट लंबे इस Vlog में कब्रिस्तान में न सिर्फ अपनी बहन की कब्र पर फूल चढ़ाते नजर आती है बल्कि अपने व्यूअर्स को दिन भर के प्लान के बारे में भी बता रही है. वीडियो को शुरू करते हुए वो कहती है- अभी मैं सोकर उठी हूं और आज हमें जाना है अपनी बहन के कब्र पर. क्लिप में वो तैयार होती है, नाश्ता करती है और इस दौरान अपनी बहन की मौत के बारे में बताती है.

ये भी पढ़ें:बड़े अजब-गजब रहे हैं अंग्रेजों और मुगलों के शौक, जानें गर्मी के दिनों में कहां से मंगवाते थे बर्फ, कहां से आई कुल्फी?

वीडियो देख भड़के लोग

इस वीडियो को अब तक 30 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके है, जबकि सैकड़ों लोगों ने उसे लाइक भी किया है. वहीं वीडियो देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी है. एक यूजर ने भड़कते हुए लिखा है, ‘इसीलिए कहा जाता है कि पढ़ाई जरूरी है. शर्म आनी चाहिए तुम्हें, दूसरे यूजर ने लड़की को मानसिक रूप से बीमार बताया है. इसी तरह एक यूजर ने लिखा है, ‘मुझे तो भरोसा ही नहीं हो रहा है समाज में ऐसे लोग भी रहते हैं.’

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026