Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से की बात, जी7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए दिया धन्यवाद

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया.

PM नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी

पीएम नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से आज टेलीफोन पर बात की. वहीं पीएम ने जून में आयोजित होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने जियोर्जिया मेलोनी को इटली के मुक्ति दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दीं. दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई. इसके अलावा दोनों देशों के नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया.

पीएम मोदी ने दी इटली के मुक्ति दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से बातचीत के दौरान इटली के मुक्ति दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी और इटली के लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने जून 2024 में इटली के पुगलिया में आयोजित होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में आमंत्रित करने के लिए पीएम मेलोनी को धन्यवाद दिया.

इसे भी पढ़ें: “कांग्रेस ने तेलंगाना को दिल्ली का ATM बना दिया है”, अमित शाह का विपक्ष पर करारा प्रहार, बोले- PM दिलाएंगे करप्शन से मुक्ति

दोनों नेताओं ने इटली की अध्यक्षता में G7 शिखर सम्मेलन में भारत की G20 अध्यक्षता के महत्वपूर्ण परिणामों को आगे बढ़ाने, विशेष रूप से ग्लोबल साउथ का समर्थन करने पर चर्चा की. वहीं उन्होंने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की. दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital