Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: बरेली में रूह कंपा देने वाली घटना… हैवानियत के बाद हिंदू छात्रा को फेंका चलती ट्रेन के आगे, मां ने लगाया बड़ा आरोप

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी की घटना. मृतक छात्रा की मां का आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने उनकी बेटी का बलात्कार कर ट्रेन के आगे फेंक दिया. घटना के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Bareilly

इलाके में तैनात पुलिस और घटनास्थल पर जमा लोग

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक हिंदू छात्रा का अपहरण करने के बाद उसके साथ रेप किया गया और फिर उसे चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई है. इस घटना के बाद से ही इलाके में तनाव के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. मृतक छात्रा की मां का आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने छात्रा का रेप कर ट्रेन के आगे फेंक दिया. फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी से सामने आई है. मृतक छात्रा की मां ने इस मामले में दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पहले वह उनकी बेटी को उठा ले गया और फिर रेप करने के बाद उसे ट्रेन के आगे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मां ने दावा किया है कि मवेशी चरा रहे लोगों ने आरोपी को उनकी बेटी के साथ मारपीट करते हुए देखा था.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections-2024: देवरिया और कुशीनगर से बसपा ने घोषित किए प्रत्याशी, भाजपा के खिलाफ उतारा इनको

घंटों सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

इस घटना को लेकर मृतक के परिवार ने दावा किया है कि पुलिस इस मामले में केस दर्ज करने के बजाए घंटों सीमा विवाद में उलझी रही. इस पर कई हिंदू संगठनों के साथ ही मृतक की मां ने शव को पुलिस स्टेशन के बाहर रखकर जमकर हंगामा किया. क्षेत्रीय लोगों ने मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है, लेकिन मामला बिगड़ता देखकर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अपहरण व रेप सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है.

एसएसपी ने कही ये बात

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सुशील चंद्रभान ने घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि मृतक की मां की शिकायत के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या, अपहरण और पॉक्सो समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. इस घटना में ट्रेन के लोको पायलट का भी बयान दर्ज किया गया है. आगे की जांच की जा रही है. घटना से बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. लोग इस घटना की जमकर आलोचना कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital