Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

फ्लाइट में महिलाओं से न हो छेड़छाड़, इसलिए Indigo देगा खास सुविधा, वेब चेक-इन के वक्त मदद करेगा यह नया फीचर

फ्लाइट में लगातार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ मामलों को देखते हुए इंडिगो (Indigo) ने महिला यात्रियों के लिए एक विशेष सुविधा की घोषणा की है. इंडिगो ने वेब चेक-इन के दौरान एक नया फीचर लॉन्च किया है

IndiGo

IndiGo

फ्लाइट में लगातार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ मामलों को देखते हुए इंडिगो (Indigo) ने महिला यात्रियों के लिए एक विशेष सुविधा की घोषणा की है. इंडिगो ने वेब चेक-इन के दौरान एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे महिला यात्री देख सकेंगी कि कौन सी सीट अन्य महिला यात्रियों द्वारा पहले से बुक की गई है. इसके बाद वह चाहे तो अपनी सीट किसी महिला के बगल में सेलेक्ट कर सकेंगी.

क्या कहा इंडिगो ने

एयरलाइन का कहना है कि यह सुविधा “महिला यात्रियों के लिए यात्रा के अनुभव को और अधिक आरामदायक” बनाने के लिए शुरू की गई है. इस तरह का फैसला लेने से पहले रिसर्च भी किया गया. इंडिगो ने एक बयान में बताया है “यह सुविधा सिर्फ उन्हीं महिला यात्रियों को मिलगी, जो वेब चेक-इन करेंगी. इसे विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए तैयार किया गया है. चाहे वह अकेले यात्रा कर रही हों या फिर उनकी फैमिली के साथ बुकिंग हो.”

सीट सेलेक्शन के समय देंख पाएंगे सीट

इंडिगो की इस सुविधा के तहत सीट बुक करने वाली महिला‍एं अब वेब चेक-इन के समय अन्य महिला यात्रियों द्वारा बुक की गई सीटों के बारे में जान सकती हैं. इंडिगो की महिला यात्री वेब चेक इन के टाइम पर ही देख लेंगी कि महिलाओं ने कौन-कौन सी सीटें पहले से बुक कर ली हैं. ऐसे में वे चाहें तो उसी ह‍िसाब से अपने सीट का सेलेक्‍शन कर सकेंगी. इंडिगो ने बुधवार को अपना एक बयान जारी किया. इस बयान में कहा गया कि यह सुविधा केवल वेब चेक-इन के दौरान महिला यात्रियों द्वारा बुक की गई सीटों के लिए पेश की गई है. यह खासतौर पर महिला यात्रियों के लिए अकेले और साथ ही पारिवार के साथ बुकिंग के लिए है.

इसके अलावा, इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों पर एक रोमांचक बिक्री की घोषणा की है, जिसमें किराया 1,199 रुपये से शुरू होगा. यह सेल 29 मई से 31 मई, 2024 तक चलती है और 01 जुलाई से 30 सितंबर, 2024 के बीच यात्रा पर लागू होती है. ग्राहक पसंदीदा सीट चयन शुल्क पर 20% तक की विशेष छूट का भी आनंद ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: अगर आपको भी लोन लेने में आ रही है दिक्कत, खराब हो गया Credit Score, तो न लें टेंशन, इन 5 तरीकों से तेजी से बढ़ जाएगा CIBIL स्कोर

क्‍यों शुरू की ये सुविधा?

इंडिगो का कहना है कि इस सुविधा की शुरुआत रिसर्च के आधार पर शुरू किया गया है, ताकि महिला यात्रियों के लिए सफर को और आरामदायक बनाया जा सके. इंडिगो का यह भी कहना है कि हम अपने सभी यात्रियों को शानदार ट्रैवलिंग एक्सपीरिएंस देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह नई सुविधा उस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में उठाए जा रहे कई कदमों में से एक है.

फ्लाइट के अंदर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले

इससे पहले महिलाओं को कई बार फ्लाइट में बदसलूकी झेलनी पड़ी है. साल 2023 में एयर इंडिया की फ्लाइट में एक पुरुष यात्री ने एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था. इसके अलावा साल 2017 में एयर एशिया फ्लाइट में रांची से बेंगलुरु जा रही महिला ने क्रू मेंबर पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया था. वहीं साल 2024 में स्पाइस जेट की कोलकाता से बागडोगरा जा रही फ्लाइट में लॉ स्टूडेंट पर महिला यात्री से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. यह मामला भी काफी समय तक चर्चा का विषय बना रहा था. ऐसे में यह कदम महिलाओं की सुरक्षा को भी बढ़ावा दे रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital