Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बार-बार ‘Ramayana’ नाम से फिल्म बनाने पर क्यों चिढ़ गईं टीवी पर मां सीता के रोल से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस Dipika Chikhlia

80 के दशक में रामानंद सागर की रामायण में माता सीता के रोल से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर की रामायण नाम से आने वाली फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

Dipika Chikhlia

Dipika Chikhlia

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ काफी समय से चर्चा में है. इस फिल्म के लिए रणबीर ने अपना लाइफस्टाइल में बदल दिया है. इसी बीच 80 के दशक में रामानंद सागर की रामायण में माता सीता के रोल से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है. दरअसल एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि लोगों को धार्मिक ग्रंथों के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए. आइए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा?

नहीं बननी चाहिए बार-बार रामायण

फिल्म रामायण को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं उन लोगों से काफी निराश हूं, जो रामायण बनाते रहते हैं, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि आपको ऐसा करना चाहिए. लोग इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. मुझे नहीं लगता कि लोगों को बार-बार रामायण बनानी चाहिए, क्योंकि हर बार जब वे इसे बनाते हैं, तो वे कुछ नया लाना चाहते हैं. एक नई कहानी, एक नया कोण, एक नया रूप. जैसे आदिपुरुष में कृति सेनन को उन्होंने गुलाबी रंग की सैटिन साड़ी पहना दी थी. उन्होंने सैफ को एक अलग रूप दिया, क्योंकि वे रचनात्मक रूप से कुछ अलग करना चाहते थे. लेकिन फिर आप जो कर रहे हैं, वह रामायण के पूरे प्रभाव को खराब कर रहा है.’

धार्मिक ग्रंथों से छेड़छाड़

आगे उन्होंने कहा, ‘किसी को धार्मिक ग्रंथों से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए. मुझे ऐसा लगता है कि ऐसा नहीं करना चाहिए और उसे छोड़ देना चाहिए. बस मत करिए. रामायण के अलावा भी बहुत सारी कहानियां हैं, जो की जा सकती हैं. बहुत सारे स्वतंत्रता सेनानियों हैं उनके बारे में बात करें. बहुत सी ऐसी बातें हैं जिनके बारे में बात की जा सकती है. इतिहास में ऐसे गुमनाम नायक जिन्होंने आजादी के लिए वीरता दिखाई. सिर्फ रामायण ही क्यों?’


ये भी पढ़ें: किसान आंदोलन को लेकर आखिर कंगना रनौत ने ऐसा क्या बोल दिया? जिससे भड़की CISF की महिला जवान ने जड़ दिया थप्पड़, जानें पूरा मामला


‘आदिपुरुष’ को लेकर भी कही थी ये बात

बता दें कि ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर भी दीपिका चिखलिया ने कहा था, ‘आपके पास कंटेट की कमी है क्या? तो इस पर क्यों बना रहे हैं. बार-बार इसी पर क्यों बना रहा हर कोई. आप ये गलत कर रहे हैं. ये धरोहर है, जिसे आप नुकसान पहुंचा रहे हैं. अगर कोई 8-10 साल का बच्चा ये देख ले, तो उसको तो यही लगेगा कि यही रामायण है. तो ऐसी चीजें बनाओ ही मत न.’

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital