Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अगर आप भी ढक कर बनाते हैं खाना, तो हो जाएं सावधान पहले जान लीजिए ये सही है या गलत? ICMR ने दी चेतावनी

घर में अक्सर हम देखते हैं कि खाना बनाने के दौरान मम्मी उस बर्तन को ढक देती है, लेकिन क्या ऐसा करना फायदेमंद होता है?

खाना ढककर पकाने के फायदे

खाना ढककर पकाने के फायदे

ICMR Guidelines: आपके घर में खाना पकाते समय अक्सर कढ़ाही और अन्य बर्तनों को किसी ढक्कन से ढक दिया जाता है. यह प्रक्रिया सही है या गलत इसे लेकर हाल ही में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने एक नई गाइडलाइन जारी की है. आज हम आपको बताएंगे कि खाना ढक कर पकाना सही है या नहीं?

ICMR की तरफ से जारी गाइडलाइन

ICMR के मुताबिक, ढक्कन खोलकर खाना बनाने के कारण खाना बनाने में वक्त तो ज्यादा लगता है. साथ ही साथ हवा के संपर्क में आने के कारण खाने के सारे पोषक तत्व भी खत्म हो जाते हैं. वहीं अगर आप ढक्कन बंद करके खाना पकाते हैं तो आपके खाने में सभी पोषक तत्व बचे रहेंगे और इससे किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है.

ये भी पढ़ें:लंबे और खूबसूरत बालों के लिए ग्रीन टी और चावल के पानी से बनाएं ये खास हेयर मास्क, कमजोर बाल हो जाएंगे मजबूत

डाइजेशन में होगा सुधार

सही तरीके से खाना बनाना इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे डाइजेशन में सुधार होता है. साथ ही साथ खाने का टेस्ट भी बढ़ता है. खाने में पाई जाने वाली न्यूट्रिएंट्स को नुकसान भी नहीं होता है. इसलिए अच्छे तरीके से कुकिंग करना बेहद जरूरी है. क्योंकि यह आपके सेहत के लिए फायदेमंद होता है.

ये है दाल पकाने का सही तरीका

इससे पहले ICMR ने यह भी बताया था कि दालों में न्यूट्रीशनल क्वालिटी अच्छी रहे इसके लिए जरूरी है कि उसे उबालकर या प्रेशर कुकर में पकाया जाए. अगर आप दाल को ठीक तरीके से नहीं पकाएंगे तो इसमें पाई जाने वाली एंटी-न्यूट्रीशनल फैक्टर्स खत्म हो जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital