Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सऊदी अरब हज करने गए 14 तीर्थयात्रियों की संदिग्ध हालत में मौत, करीब डेढ़ दर्जन लापता, सामने आई बड़ी वजह

जॉर्डन के विदेश मंत्राल के बयान में न तो घटना की विस्तृत जानकारी दी गई और न ही इसके कारण का खुलासा किया गया.

Saudi Arabia

14 हज यात्रियों की मौत.

सऊदी अरब में हज की रस्में अदा करने के दौरान 14 नागरिकों की मौत हो गई और 17 अन्य लापता हो गए हैं. बताया जा रहा है कि हीटस्ट्रोक की वजह से हज यात्रियों की मौत हुई है. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

14 तीर्थयात्रियों की मौत

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, जॉर्डन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सूफियान कुदाह ने एक बयान में कहा कि जॉर्डन मृतकों को दफनाने या उनके परिवारों के अनुरोध पर उनके घर वापसी के लिए सऊदी अधिकारियों के साथ संपर्क में है. सऊदी अधिकारी 17 लापता तीर्थयात्रियों की तलाश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर किया करारा प्रहार, मुठभेड़ में 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर सिंगराई सहित 4 नक्सली ढेर

हीटस्ट्रोक से मौत होने का दावा

जॉर्डन के विदेश मंत्राल के बयान में न तो घटना की विस्तृत जानकारी दी गई और न ही इसके कारण का खुलासा किया गया, लेकिन जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने एक दिन पहले बताया कि हज यात्रा के दौरान जॉर्डन के छह नागिरकों की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital