Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का किया उद्घाटन, 17 देशों के राजदूत रहे मौजूद

नालंदा विश्वविद्यालय के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “यह हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत खास दिन है.

PM Modi

पीएम मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का किया उद्घाटन

PM Modi Inagurated Nalanda New Campus: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार रे राजगीर में स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का आज उद्घाटन किया. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार, विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ ही 17 देशों के राजदूत भी इस पल के साक्षी बने.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

बता दें कि पीएम मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के उद्घाटन से पहले एक्स पर एक पोस्ट शेयर की थी. जिसमें उन्होंने लिखा, “यह हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत खास दिन है. आज सुबह करीब 10:30 बजे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया जाएगा. नालंदा का हमारे गौरवशाली हिस्से से गहरा नाता है. यह विश्वविद्यालय निश्चित रूप से युवाओं की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा.”

नया परिसर नालंदा के प्राचीन खंडहर स्थल के करीब है

विश्वविद्यालय का नया परिसर नालंदा के प्राचीन खंडहर स्थल के करीब है. इस विश्वविद्यालय की स्थापना नालंदा विश्वविद्यालय अधिनियम, 2010 के तहत की गई थी. इस अधिनियम में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए वर्ष 2007 में फिलीपीन में आयोजित दूसरे पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लिए गए निर्णय को लागू करने का प्रावधान किया गया है.

पांचवीं शताब्दी में हुई थी स्थापना

नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना पांचवीं शताब्दी में हुई थी जहां दुनियाभर से छात्र अध्ययन के लिए आते थे. विशेषज्ञों के अनुसार, 12वीं शताब्दी में आक्रमणकारियों द्वारा नष्ट किए जाने से पहले यह प्राचीन विश्वविद्यालय 800 वर्षों तक फलता-फूलता रहा.

यह भी पढ़ें- पुतिन के उत्तर कोरिया दौरे से क्यों परेशान हुआ अमेरिका? सामने आई बड़ी वजह

विश्वविद्यालय में छह अध्ययन केंद्र हैं जिनमें बौद्ध अध्ययन, दर्शन और तुलनात्मक धर्म स्कूल; ऐतिहासिक अध्ययन स्कूल; पारिस्थितिकी और पर्यावरण अध्ययन स्कूल; और सतत विकास और प्रबंधन स्कूल शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest