Bharat Express DD Free Dish

दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से दिल्ली में होगा एकल नाटक ‘कबीर’ का मंचन, भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय होंगे शामिल

इस आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं और वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे.

दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार द्वारा पद्मश्री शेखरसेन कृत एकल नाटक ‘कबीर’ का मंचन आज 27 जुलाई को राजधानी दिल्ली में होना है. यह आयोजन शाम 4:00 दिल्ली के जनपथ रोड स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में होगा.

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और विशिष्ट अतिथि वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी हैं. भारत एक्सप्रेस समाचार चैनल के चेयरमैन, सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.

दिव्य प्रेम सेवा मिशन

दिव्य प्रेम सेवा मिशन उत्तराखंड में हरिद्वार शहर के चंडीघाट क्षेत्र में स्थित है. इसे मूल रूप से सेवा कुंज भी कहा जाता है. दिव्य प्रेम सेवा मिशन कुष्ट रोगियों की सेवा करने वाली एक संस्था है. इसकी स्थापना 1997 में आशीष गौतम ने की थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read