Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Jammu Kashmir: अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद, 3 जख्मी

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं.

Jammu Kashmir Army

फाइल फोटो.

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं, वहीं 3 जवान घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घने जंगल में सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश करने में जुटे हुए हैं.

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में शनिवार को दोपहर बाद सुरक्षाबलों और सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें एक जवान के घायल होने की खबर आई, इसके थोड़े ही देर बाद एक और सूचना आई कि एक और जवान जख्मी हो गया है. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में सेना की ओर से जारी किए गए अपडेट में दो जवानों की शहीद होने की जानकारी आई. वहीं तीन अन्य जवाल के जख्मी होने की भी सूचना मिली है.

ये भी पढ़ें- काकोरी कांड के 100 साल, जब क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी हुकूमत का लूट लिया था खजाना

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest