Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“कश्मीर फाइल को गलत बताने वालों Bangladesh File पर क्या कहोगे?” आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- ये फर्जी सेक्यूलरिज्म कब तक चलेगा?”

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे इस अत्याचार को लेकर यूपी के अमरोहा स्थित कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक्स पर एक पोस्ट किया है.

Trikal whisky

कल्किधाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम.

Acharya Pramod Krishnam: बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट होने के बाद भी हिंसा नहीं थम रही है. हिंदुओं पर जमकर अत्याचार हो रहा है. उनके घरों, प्रतिष्ठानों और मंदिरों पर हमले किए जा रहे हैं. इसके साथ ही हिंदू महिलाओं के साथ रेप और हत्या जैसी घटनाओं को भी अंजाम दिया जा रहा है.

प्रमोद कृष्णम ने एक्स पर किया पोस्ट

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे इस अत्याचार को लेकर यूपी के अमरोहा स्थित कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक्स पर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लिखा है कि “कश्मीर फाइल को गलत बताने वालों बांग्लादेश फाइल पर क्या कहोगे? ये फर्जी सेक्यूलरिज्म कब तक चलेगा?”

हिंदुओ पर हो रहे हमले

गौरतलब है कि जब से बांग्लादेश में हसीना सरकार का तख्तापलट हुआ है, तब से वहां के हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं. अल्पसंख्यकों पर हो रहे इन हमलों को लेकर वहां की अंतरिम सरकार ने भी माफी मांगी है. इसके साथ ही ये भी स्वीकार किया है कि हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है. जिसे रोकने में अंतरिम सरकार नाकाम हुई.

अंतरिम सरकार ने मांगी माफी

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में गृह मामलों के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एम सखावत हुसैन ने अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहने के लिए माफ़ी मांगी है.

यह भी पढ़ें- बंटवारे के वक्त टॉस जीतकर भारत ने अपने नाम कर ली थी ये शानदार चीज…जानें पाकिस्तान को मिले थे कितने करोड़?

उन्होंने कहा, ‘हमने निर्देश दिया है कि हमारे अल्पसंख्यक भाइयों की सुरक्षा करना बहुसंख्यक समुदाय का परम कर्तव्य है. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं और इसके बजाय मस्जिद में नमाज़ पढ़ने में व्यस्त रहते हैं, तो उन्हें जवाब देना होगा कि वे सुरक्षा प्रदान करने में विफल क्यों रहे.’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest