Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कांग्रेस-सपा के लोगों के अंदर ‘जिन्ना’ की आत्मा घुस गई है: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा के लोगों को जब भी सत्ता प्राप्त हुई तो सामाजिक ताने-बाने को छिन्न भिन्न करने का काम किया.

Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो- IANS)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोगों के अंदर जिन्ना की आत्मा घुस गई है. उन्होंने कहा कि जिन्ना ने देश का विभाजन करने का पाप किया था, इसलिए वह अंतिम समय में घुट-घुट कर मरे थे. समाज को बांटकर यही पाप कांग्रेस और सपा कर रही है. मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को अलीगढ़ में जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेला को संबोधित किया. साथ ही युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया.

इस दौरान उन्होंने कहा कि जब देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, तब विपक्ष के लोग समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं. साल 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद से देश नई बुलंदियों की तरफ आगे बढ़ रहा है. दूसरी तरफ समूचा विपक्ष समाज में जाति का विष घोल कर अराजकता फैलाने का कार्य कर रहा है. जिन्होंने अपने समय में कोई काम नहीं किया, सिर्फ कारनामे किए आज उन्हें प्रदेश में कानून-व्यवस्था का राज पसंद नहीं आ रहा है. यही समाजवादी पार्टी के लोग हैं, जो कहते थे कि लड़के हैं और लड़कों से गलती हो जाती है. यही लोग हैं जो बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने का कार्य करते थे.

उन्होंने कहा कि सपा मुखिया को बेटी सुरक्षा पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है. अयोध्या, कन्नौज और कोलकाता की घटना पर उनकी जुबान नहीं खुलती है. सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा के लोगों को जब भी सत्ता प्राप्त हुई तो सामाजिक ताने-बाने को छिन्न भिन्न करने का काम किया. अपनी योजनाओं के माध्यम से तुष्टिकरण करते थे और समाज को विकास की धारा से विमुख करने का कार्य करते थे.

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है. कांग्रेस ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और महाराजा महेंद्र प्रताप सिंह जैसे राष्ट्र नायकों का अपमान किया है. भाजपा ही है, जो इन महापुरुषों को सम्मान देने का कार्य कर रही है. महाराजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर बना विश्वविद्यालय इसका उदाहरण है. कांग्रेस और सपा के लोगों को सिर्फ अपना परिवार दिखता है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है. अराजकता, अव्यवस्था और गुंडागर्दी की छूट किसी को नहीं देंगे.

सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट था. आज यूपी की गिनती देश के अग्रणी राज्यों में होती है. समाजवादी पार्टी के लोगों को अगर अवसर मिला तो वो प्रदेश में दंगा, लूटपाट और अराजकता फैलाएंगे. उन्होंने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता है.

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि भाजपा के पास विकास का मजबूत एजेंडा है. वहीं सपा और समूचे विपक्ष के पास विनाशकारी प्रोपेगेंडा है. उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को सम्मान देने और उनके द्वारा बनाए गए संविधान की रक्षा का काम सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही कर सकती है.

ये भी पढ़ें- बहराइच के 50 गांवों में फैली नरभक्षी भेड़ियों की दहशत, वन विभाग और पुलिस की स्पेशल टीमें तैनात, सीएम योगी भी रख रहे नजर

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital