Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

संवैधानिक मामलों के एक्सपर्ट और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व वकील एजी नूरानी का लंबी बीमारी के बाद निधन

एजी नूरानी के निधन पर देश के तमाम राजनेता श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. नूरानी को कानून से लेकर राजनीति विज्ञान और इतिहास में दिए गए योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा.

Abdul Ghafoor Noorani

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व वकील ए.जी नूरानी का निधन.

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व वकील और राजनीतिक टिप्पणीकार अब्दुल गफूर नूरानी (AG Noorani) का लंबी बीमारी के बाद 93 साल की उम्र में आज (29 अगस्त) निधन हो गया. उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली. अब्दुल गफूर नूरानी के निधन से उनके चाहने वालों में गम का माहौल है. नूरानी को कानून से लेकर राजनीति विज्ञान और इतिहास में दिए गए योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा.

नूरानी ने कई किताबें लिखीं

अब्दुल गफूर नूरानी ने कई किताबें भी लिखी हैं. जिसमें द कश्मीर क्वेश्चन, द प्रेसिडेंशियल सिस्टम, कॉन्स्टिट्यूशनल क्वेश्चन इन इंडिया और बदरुद्दीन तैयबजी मिनिस्टर्स मिसकंडक्ट, ब्रेझनेव्स प्लान फॉर एशियन सिक्योरिटी, द आरएसएस एंड द बीजेपी: ए डिवीजन ऑफ लेबर, द ट्रायल ऑफ भगत सिंह शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- सरकारी कर्मचारियों को NPS छोड़कर क्यों अपनाना चाहिए UPS? यहां जानें हर सवाल का जवाब

अब्दुल गफूर नूरानी के निधन पर देश के तमाम राजनेता श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि आज अब्दुल गफूर नूरानी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हो गया. वे एक विद्वान व्यक्ति, कुशल वकील और राजनीतिक टिप्पणीकार थे. उन्होंने कई विषयों पर विस्तार से लिखा. ईश्वर उन्हें जन्नत में सर्वोच्च स्थान दे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital