Bharat Express DD Free Dish

गाजियाबाद में नाबालिग बच्ची से रेप, हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने थाने पर जमकर किया बवाल

Ghaziabad Rape Case: घटना के बाद हिंदू संगठनों से सदस्यों ने थाने पर जाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. हिंदू संगठन इसे लव जिहाद से जुड़ा मामला बता रहा है.

Rape Case

UP Ghaziabad Rape Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक नाबालिग बच्ची से रेप का मामला सामने आया है. घटना के बाद हिंदू संगठनों से सदस्यों ने थाने पर जाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. हिंदू संगठन इसे लव जिहाद से जुड़ा मामला बता रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाबालिग बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी कबाड़ का काम करने वाला एक युवक पीछे के दरवाजे से घर में घुसा और बच्ची को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ रेप किया.

हिंदू संगठन के लोगों ने किया विरोध

मामला सामने आने पर इलाके के लोगों में गुस्सा फूट पड़ा. गुस्लाए लोगों ने कबाड़ की दुकानों, सड़क पर खड़े रिक्शों, ठिलियों और ई-रिक्शों में तोड़फोड़ कर दी. मामला दो समुदायों के जुड़ा होने के कारण हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई और थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया.

नाबालिग बच्ची के साथ रेप को लेकर हिंदू संगठनों का आरोप है कि चार युवकों ने घटना को अंजाम दिया. साथ ही हिंदू संगठनों ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.

आरोपी से की जा रही है पूछताछ

वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले को लेकर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. ताजा जानकारी के मुताबिक, आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. मामले को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है. उन्होंने आगे बताया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा. वहीं, पीड़ित नाबालिग बच्ची का मेडिकल टेस्ट करवा लिया गया है.

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का प्रत्येक विभाग को निर्देश, ‘अपनी कार्य प्रणाली में करें नवाचार का प्रयोग’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read