Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिहार के भोजपुर में बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

Bihar Crime News: भोजपुर के एसपी प्रमोद कुमार यादव के अनुसार, गांव में फैक्ट्री का संचालन लंबे समय से चल रहा था. छापेमारी के दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

arrest

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Gun Factory Busted in Bhojpur: बिहार पुलिस ने भोजपुर जिले के एक गांव में चल रही एक बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है और फैक्ट्री संचालन में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. भोजपुर के एसपी प्रमोद कुमार यादव के अनुसार, गांव में फैक्ट्री का संचालन लंबे समय से चल रहा था.

यादव ने कहा, हमें बंदूक फैक्ट्री के बारे में सूचना मिली, जो नया भोजपुर थाना के अंतर्गत चंदा गांव में वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के घर में चल रही थी. इसके बाद मामले की जांच के लिए डुमरांव के एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने परिसर पर छापेमारी की। इस दौरान, सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. हालांकि, कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.

छापेमारी के दौरान पुलिस को क्या मिला

छापेमारी के दौरान भोजपुर पुलिस ने एक पिस्टल, 35 टाइगर प्लेट, 36 कॉर्क रॉड, 33 बैरल, 20 बट, तीन ड्रिल मशीन, एक लेथ मशीन, एक ग्राइंडर और तीन मोबाइल फोन बरामद किये. गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पिंटू शाह, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद मोनू, मोहम्मद अब्दुल, मोहम्मद राजू और मोहम्मद इकबाल के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, मिनी गन फैक्ट्री के संचालन का सरगना वीरेंद्र श्रीवास्तव है.

एसपी ने बताया कि वीरेंद्र और पिंटू दोनों भोजपुर और सीतामढ़ी जिलों के मूल निवासी हैं, जबकि अन्य आरोपी मुंगेर जिले के रहने वाले थे और कारखाने में श्रमिक थे. वे देसी पिस्तौल और “कट्टा” बनाने में कुशल थे.

एसपी यादव ने आगे बताया कि नया भोजपुर थाने में आर्म्स एक्ट और बीएनएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे मामले की जांच जारी है. साथ ही पुलिस उन आरोपियों के लिंक की जांच कर रही है जिन्हें बंदूकें सप्लाई की जा रही थीं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital