Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Rajasthan: राजस्थान में फिर हुआ पेपर लीक, एग्जाम से 10 मिनट पहले सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा रद्द

Rajasthan: परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर पेपर के लीक होने की सूचना मिली. मामले के संज्ञान में आते ही सरकार ने पेपर से ठीक पहले परीक्षा को रद्द कर दिया.

Rajsthan Paper Leak

प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan: राजस्थान में आज एक और भर्ती परीक्षा का पेपर परीक्षा से ठीक पहले ही लीक हो गया है. पेपर लीक होने के कारण राजस्थान सरकार ने इस भर्ती परीक्षा को शुरू होने से पहले ही निरस्त कर दिया है. वहीं परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों को जब इसकी सूचना मिली तो उनके चेहरों पर मायूसी दिखाई दी.

जानकारी के अनुसार आज यानी 24 दिसंबर 2022 के दिन राजस्थान में सेकंड ग्रेड अध्यापकों की भर्ती के लिए सुबह 9 बजे से परीक्षा से होनी थी. परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर इसके पेपर के लीक होने की सूचना मिली. मामले के संज्ञान में आते ही सरकार ने पेपर से ठीक पहले परीक्षा को रद्द कर दिया.

शुरु होने वाली थी परीक्षा

दूर-दराज के इलाकों से भारी संख्या में परीक्षार्थी इस परीक्षा को देने पहुंचे थे. परीक्षा केंद्रों पर सुबह की पाली में परीक्षा को लेकर सारी प्रक्रियाएं भी चल रही थीं. कई अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश भी दे दिया गया था. तभी इसके रद्द होने की सूचना मिली और इसका कारण पेपर का लीक होना बताया गया. इस बात की भी चर्चा है कि दूसरी शिफ्ट में होने वाली परीक्षा के विज्ञान और सामान्य ज्ञान के पेपर भी लीक हो गए हैं.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि दोषियों को सख्त सजा मिलेगी

पेपर लीक मामले पर बोलते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि आज 9-11 बजे शिक्षक भर्ती की सामान्य ज्ञान की परीक्षा को ऐतिहातन निरस्त किया गया है, जिससे किसी भी मेहनतकश युवा के साथ अन्याय ना हो. बाकी परीक्षाएं यथावत जारी रहेंगी. सरकार किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होने देगी एवं दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Covid India Update: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, आज से एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल यात्रियों की स्कैनिंग और टेस्टिंग शुरू

एक बस में मिले पेपर

पुलिस को मिली एक सूचना के आधार पर राजस्थान में एक बस की जांच करने पर पाया गया कि लीक हुए पेपर बस में मौजूद कई अभ्यर्थियों के पास हैं. पकड़ी गई बस में करीब 40 से 45 अभ्यर्थी सवार थे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर के बेकरिया थाना क्षेत्र में इस बस को पकड़ा गया है.

अभ्यर्थियों के पास मिले पेपर की पुष्टि होने के बाद पुलिस महकमा सक्रिय हो गया और इस संबंध में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया. उच्चाधिकारियों ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया और बात राजस्थान लोकसेवा आयोग (RPSC) तक जा पहुंची. जिसके बाद राजस्थान लोकसेवा आयोग ने परीक्षा निरस्त कर दिया. पुलिस और SOG ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital