Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

एक बार फिर बड़े पर्दे पर कोहराम मचाएगी ‘महाभारत’ की कहानी, डायरेक्टर ने की घोषणा, बोले-मैं इसे तीन भागों में…

महाभारत पर फिल्म बनने वाली है. और इसे और कोई नहीं बल्कि मुकेश कुमार सिंह खुद बनाएंगे. फैंस को 10 साल बाद महाभारत की कहानी फिर से देखने को मिलेगी.

एक बार फिर महाभारत की कहानी पर बनेगी फिल्म

एक बार फिर महाभारत की कहानी पर बनेगी फिल्म

Mahabharata Film: स्टार प्लस का शो और शहीर शेख द्वारा स्टारर ‘महाभारत’ ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था. इस टीवी शो को मुकेश कुमार सिंह द्वारा साल 2013 में डायरेक्ट किया गया था. शहीर शेख के अलावा बहुत से बड़े स्टार्स अंकित मोहन, पारस अरोड़ा, विन राणा आदि जैसे कई कलाकारों ने इस शो में अपनी भूमिका निभाई थी. इस बीच अब खबर आ रही है कि इस शो के निर्माता एक बार फिर महाभारत की कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आने वाले हैं. पर इस बार उनकी इच्छा छोटे पर्दे तक सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने इसे बड़े पर्दे पर लाने का फैसला किया है.

एक बार फिर बनेगी ‘महाभारत’ की कहानी

हाल ही में पैन-इंडिया फिल्म ‘कन्नप्पा’ का डायरेक्शन करने वाले मुकेश कुमार सिंह ने इसका खुलासा किया है कि वो जल्द महाभारत को बड़े पर्दे पर बनाने की योजना बना रहे हैं. फैंस को 10 साल बाद महाभारत की कहानी फिर से देखने को मिलेगी. पर एक नए रुप और नए तेवर के साथ. डायरेक्टर ने इसे तीन भागों में बनाने की प्लानिंग की है.

तीन भागों में बनाने की है योजना

मुकेश कुमार सिंह ने एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए कहा कि, मैं इसे तीन भागों में बनाने की योजना बना रहा हूं, जिसका शुरुआत अगले अक्टूबर से होगी. आजकल सीक्वल आम बात है और मैंने इसे प्रोजेक्ट के लिए पहले ही सीक्वल की योजना बना ली है. महाभारत इतनी विशाल और महाकाव्य गाथा है कि इसके सार को सिर्फ तीन भागों में समेट पाना लगभग असंभव है. एक फिल्म की तो बात छोड़िए, मैं ऐसे एक्टर्स को कास्ट करना चाहता हूं जो किरदारों पर हावी न हों और जो इस प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह समर्पित हों.

ये भी पढ़ें: फरहान अख्तर लेकर आ रहे भारत-चीन युद्ध पर आधारित फिल्म ‘120 बहादुर’, निभाएंगे मेजर शैतान सिंह का रोल

बड़े पर्दे पर दिखेगा महाकाव्य

मुकेश ने ये भी माना कि हिंदू पौराणिक कथाओं और इतिहास में उनकी गहरी रुचि है. इसलिए, वो महाभारत को एक दमदार कलाकार और दमदार स्क्रिप्ट के साथ बड़े पर्दे पर लाना चाहते हैं. कुछ हफ्ते पहले महाभारत के 10 साल पूरे होने के अवसर पर शो के कलाकारों का री-यूनियन हुआ था जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. मुकेश कुमार सिंह की हालिया रिलीज फिल्म ‘कन्नप्पा’ में विष्णु मांचू, अक्षय कुमार, प्रभास, मधु, काजल अग्रवाल, मोहन बाबू अहम रोल में हैं. फिल्म दिसंबर 2024 में रिलीज होने वाली है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital