Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Quad Summit: PM मोदी से बात करते बाइडेन ने बोला कुछ ऐसा कि चीन को लग जाएगी मिर्ची! नहीं पता था ऑन है माइक

QUAD समिट में क्वाड सदस्यों से बातचीत के दौरान बाइडेन ने दक्षिण चीन सागर में जबरदस्ती खौफ पैदा करने वाली गतिविधियों को लेकर चिंता व्यक्त की. उन्होंने शी जिनपिंग का नाम लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जिनसे चीन जल-भुनेगा!

quad countries Biden on china

क्वाड सम्मेलन में जब बातों बातों ने जो बाइडेन ने कर दिया चीन का जिक्र.

Quad summit 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे के दौरे पर हैं. वहां उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बनीज और जापान के PM फूमियो किशिदा के साथ क्वाड (क्वाड्रिलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग) समिट में हिस्सा लिया. क्वाड की बैठक के बाद सभी देशों ने एक संयुक्त बयान भी जारी किया.

क्वाड समिट के डिक्लरेशन में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने घोषणा करते हुए कहा कि क्वाड देशों के कोस्टगार्ड्स के बीच सहयोग किया जाएगा. साथ ही क्वाड की तरफ से दी जाने वाली फैलोशिप में साउथ ईस्ट एशियाई देशों के छात्रों को भी शामिल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भविष्य में कुछ चुनौतियां भी आएंगी, दुनिया बदलेगी. मगर, हमारा सहयोग बढ़ता जाएगा.

quad countries Biden on china

इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के निशाने पर चीन था, लेकिन इशारों-इशारों में. क्वाड सदस्यों देशों के प्रतिनिधियों के साथ मुखातिब बाइडेन को अंदाजा नहीं था कि उनका माइक ऑन है. उन्हें लगा कि माइक बंद है और उन्होंने चीन पर सीधी-सीधी बात कह डाली. एक ऑडियो क्लिप में बाइडेन को क्वाड देशों के नेताओं से यह कहते हुए सुना गया कि चीन उनकी परीक्षा ले रहा है, इस प्रकार उभरते चीनी जोखिम के प्रति अमेरिकी गंभीरता को दर्शाता है.

बता दें कि क्वाड समिट के डिक्लरेशन में चीन का सीधा जिक्र नहीं था. हालांकि, बाइडेन के मुंह से निकली बात से चीन जरूर जल-भुन उठेगा. चीन को अब मिर्ची लगनी तय है. चीन के लिए ही क्वाड समिट में ये कहा गया था कि दक्षिण चीन सागर में जो कुछ हो रहा है, वो कहीं से भी सही नहीं है.

बाइडेन ने ‘ऑफ द रिकॉर्ड’ चीन के बारे में जो कहा, उसे टाइम्स ऑफ इंडिया ने X.com पर पोस्ट किया है.

यह भी पढ़िए: PM मोदी ने बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन को उपहार में दिया पश्मीना शॉल, जानें इसकी खासियत

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital