Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

92 साल के हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, प्रधानमंत्री मोदी-राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का आज 92वां जन्मदिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

DR Manmohan Singh
Vikash Jha Edited by Vikash Jha

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके 92वें जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. मनमोहन सिंह भारत के 13वें प्रधानमंत्री थे और उनका जन्म 26 सितंबर, 1932 को हुआ था. वह एक अर्थशास्त्री भी हैं, भारत की अर्थव्यवस्था को नए आयाम देने में उनकी आर्थिक नीतियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. प्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहन सिंह को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन मिले.”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं. राजनीति के क्षेत्र में वह सादगी, गरिमा और सरलता के एक दुर्लभ अवतार के रूप में खड़े हैं. एक दूरदर्शी राजनेता, जिनके कार्यों ने शब्दों से अधिक जोर दिया, हम राष्ट्र के लिए उनके जबरदस्त और अमूल्य योगदान के लिए गहराई से आभारी हैं. उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और लंबी उम्र की कामना करता हूं.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. हमारे देश के भविष्य को आकार देने में आपकी विनम्रता, बुद्धिमत्ता और निस्वार्थ सेवा मुझे और लाखों भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी. मैं हमेशा आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी जीवन की कामना करता हूं!”

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने देश के आर्थिक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण से जुड़े कई ऐलान किए, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली. साल 1987 में उन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया.


ये भी पढ़ें- अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर में पांच चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest