Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Mumbai में भारी बारिश के बीच खुले नाले में गिरने से महिला की मौत, मामले की जांच के लिए समिति गठित

बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी ने घटना की गहन जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति के गठन का आदेश दिया है. उन्होंने समिति को तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

मुंबई में लगातार भारी बारिश जारी है.

मुंबई के अंधेरी ईस्ट में बुधवार (25 सितंबर) शाम को भारी बारिश के कारण ओवरफ्लो हो रहे खुले नाले में 45 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई. अंधेरी ईस्ट के एमआईडीसी इलाके में 45 वर्षीय महिला विमल अनिल गायकवाड़ करीब 100 मीटर तक बह गईं.

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि करीब एक घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद उनका पता चला. इसके बाद उन्हें कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

उच्चस्तरीय समिति का गठन

बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी ने घटना की गहन जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति के गठन का आदेश दिया है. उन्होंने समिति को तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

जोन 3 के डिप्टी कमिश्नर देवीदास क्षीरसागर 3 सदस्यीय समिति की अध्यक्षता करेंगे. समिति में मुख्य अग्निशमन अधिकारी रवींद्र अंबुलगेकर और मुख्य अभियंता (गुणवत्ता) अविनाश तांबे भी शामिल हैं. बुधवार को मुंबई में भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया, लोकल ट्रेनें रुक गईं और आने वाली कम से कम 14 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा था.


ये भी पढ़ें: बिहार में जितिया पर्व की खुशी मातम में बदली, अलग-अलग जिलों में डूबने से 39 की मौत


अब तक 4 की मौत

बारिश के मद्देनजर अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर मुंबई के स्कूल-कॉलेजों को बंद करने की घोषणा की है. मुंबई में अब तक मूसलाधार बारिश में कम से कम चार लोगों की मौत हो चुकी है.

बारिश के कारण विमल अनिल गायकवाड़ के अलावा रायगढ़ के खोपोली क्षेत्र में जेनिथ वॉटरफॉल के पास एक अन्य महिला की डूबने से मौत हो गई. भारी बारिश के कारण मुंबई, ठाणे, पुणे के बड़े हिस्से में बाढ़ आ गई. वहीं शाम के व्यस्त समय में घर जाने के लिए दौड़ रहे लाखों यात्री फंस गए, जिससे भारी अफरातफरी मच गई.

कई हिस्सों में भारी बारिश

पूर्वी मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई. मानखुर्द में 275 मिमी, पवई में 260 मिमी, विक्रोली में 230 मिमी और कई अन्य क्षेत्रों में आज सुबह तक 150 मिमी से अधिक तथा 200 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है.

बीएमसी ने कहा कि गुरुवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में मुंबई में भारी बारिश दर्ज की गई. मुंबई शहर 117.18 मिमी; पूर्वी उपनगरों में 170.58 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 108.75 मिमी बारिश हुई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई को आज (गुरुवार) के लिए ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है.

(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट के साथ)

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital