Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘मन की बात’ का 114वां एपिसोड आज, 2014 में शुरू हुए पीएम मोदी के इस रेडियो शो के 10 साल हुए पूरे

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ का 114वां कार्यक्रम प्रसारित होने जा रहा है. इसे पीएम मोदी ने आज से दस साल पहले शुरू किया था. बीजेपी की ओर से इस कार्यक्रम के लिए देशभर में तैयारियां की गई हैं.

PM मोदी के 'मन की बात' के 10 साल पूरे, आज प्रसारित होगा 114वां एपिसोड
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Mann ki Baat today : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में अपने विचार रखेंगे. यह कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है, जब श्राद्ध पक्ष समाप्त होने वाला है और शक्ति पूजा का पर्व नवरात्रि (Navratri 2024) शुरू होने वाला है. यह उनका 114वां एपिसोड है.

‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के नेटवर्क, ऑल इंडिया रेडियो न्यूज वेबसाइट और न्यूजवन एयर मोबाइल ऐप पर किया जाता है. लोग इसे पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं.

PM Modi
मन की बात का पहला एपिसोड अक्टूबर 2014 में टेलीकास्ट हुआ था.

PM ने 2014 में पहली बार की ‘मन की बात’

खास बात यह है कि पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को आज दस साल पूरे हो गए हैं. यानी आज से दस साल पहले पीएम मोदी ने मन की बात का पहला एपिसोड जारी किया था और आज 114वां एपिसोड है. तब से अब तक इसके दस साल हो चुके हैं.

पीएमओ की ओर से 19 सितंबर की सुबह बताया गया कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी आज चौथी बार इस रेडियो शो के जरिए अपनी बात रखेंगे. हर महीने के आखिरी रविवार को होने वाले ‘मन की बात’ शो का पहला एपिसोड 3 अक्‍टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital