Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मोहम्मद अजहरुद्दीन को ईडी का समन, 20 करोड़ रुपये के फंड दुरुपयोग मामले में पूछताछ के लिए किया तलब

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है.

Mohammad Azharuddin
Vikash Jha Edited by Vikash Jha

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ गई है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने अजहरुद्दीन को समन जारी कर तलब किया है. ईडी ने आज ही अजहरुद्दीन को पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा है. उनपर 20 करोड़ रुपये के फंड के दुरुपयोग का आरोप है. यह मामला हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़ा हुआ है.

अजहरुद्दीन सहित कई अधिकारियों पर एचसीए के पैसों के दुरुपयोग का आरोप है. हैदराबाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. ये पैसा कथित तौर पर क्रिकेट की गिल्लियां, फायर सेफ्टी उपकरण, जिम उपकरण और उप्पल स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कुर्सियों की खरीद पर खर्च किया गया.


ये भी पढ़ें- बिहार के पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी को आजीवन कारावास की सजा बरकरार रखी, 6 अन्य बरी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital