Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rajasthan के BJP विधायक ने क्यों कहा कि SC/ST एक्ट की धारा 3 की गुंडागर्दी बंद होनी चाहिए

खबरों के अनुसार, राजस्थान में भरतपुर जिले के वैर से भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली ने बीते 9 अक्टूबर को एक थाने में हुए कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया.

भाजपा​ विधायक बहादुर सिंह​ कोली.

एक भाजपा विधायक (BJP MLA) के SC/ST एक्ट को लेकर दिए गए बयान ने एक नई बहस को छेड़ दी है. राजस्थान के वैर से विधायक बहादुर सिंह कोली ने एक कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 (SC/ST एक्ट) को लेकर ये टिप्पणी की.

उनका कहना था कि SC/ST एक्ट धारा 3 के तहत सबसे अधिक झूठे केस दर्ज होते हैं. इसके अलावा इन मामलों में राजीनामा (समझौता) करने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए जाते हैं. इस एक्ट की गुंडागर्दी खत्म होनी चाहिए.

सोशल मीडिया पर बयान वायरल

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वे कह रहे हैं, ‘सबसे ज्यादा झूठे केस होते हैं 3 एक्ट (SC/ST एक्ट की धारा 3) के, तो इनमें भी ध्यान देने की आवश्यकता है. यानी किसी ने पैसे दे दिए, शादी के लिए, ब्याह के लिए, तो उसमें जब पैसे मांगते हैं तो आपके पैसे मांगने पर भी 3 एक्ट लग जाता है. फिर पैसे भी छोड़ने पड़ते हैं और लाख, 2 लाख, 5 लाख रुपये राजीनामा करने के लिए दिए भी जाते हैं.’

वे आगे कहते हैं, ‘यानी जो 3 एक्ट लगते हैं, उन पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाए. कोई बदमाशी नहीं, कोई गुंडागर्दी नहीं, ये गुंडागर्दी है तो 3 एक्ट की है. 3 एक्ट की जो गुंडागर्दी है, ये खत्म होनी चाहिए, ये मेरा निवेदन है.’ खबरों के अनुसार, विधायक कोली ने बीते 9 अक्टूबर को भरतपुर के खेड़ली मोड़ चौकी को थाने बदलने संबंधी कार्यक्रम में यह बयान दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital