Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बाबा सिद्दीकी की हत्या पर राजनीतिक हलके में शोक, सीएम शिंदे ने दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

Baba Siddique Murder: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कारोबारी बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी की हत्या पर राज्य के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुलिस को हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. 

Baba Siddique

बाबा सिद्दीकी.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Baba Siddique Murder: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कारोबारी बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी की हत्या पर राज्य के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुलिस को हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. सीएम शिंदे ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. एक उत्तर प्रदेश का और एक हरियाणा का रहने वाला है. तीसरा आरोपी फरार है. उन्होंने कहा, “मैंने पुलिस को कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया है.”

घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: अजित पवार

एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, ”एनसीपी नेता, पूर्व मंत्री और मेरे सहयोगी बाबा सिद्दीकी जो लंबे समय से विधानमंडल में हैं, उन पर गोलीबारी की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और दर्दनाक है. मैं स्तब्ध हूं. मैं इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं.”

उन्होंने कहा कि घटना की पूरी जांच की जाएगी और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हमले के पीछे के मास्टरमाइंड को भी पकड़ा जाएगा.

उन्होंने कहा, “बाबा सिद्दीकी के निधन से, हमने एक अच्छा नेता खो दिया है, जिन्होंने अल्पसंख्यक भाइयों के लिए लड़ाई लड़ी और सर्वधर्म सद्भाव के लिए प्रयास किया. उनका निधन राकांपा के लिए एक बड़ी क्षति है.”

बाबा सिद्दीकी की हत्या चिंता की बात: किरीट सौमैय्या

महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष किरीट सौमैय्या ने कहा कि बाबा सिद्दीकी की हत्या एक चिंता की बात है. सरकार को एक स्पेशल टीम बनाकर इसकी जांच करनी चाहिए. उन्होंने कहा, “गहरी साजिश दिखाई दे रही है. जो भी हो उसके ऊपर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए.”

बाबा सिद्दीकी पर शनिवार रात उनके कार्यालय के बाहर घात लगाकर हमला किया गया था. जैसे ही वह कार्यालय पर पहुंचे हमलावर दौड़ते हुए आए और अंधाधुंध कई राउंड गोलियां चलाईं. उन्हें दो-तीन गोलियां लगीं, जिनमें से एक सीने में लगी. घटना रात करीब 9.30 बजे की है.

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मुम्बई में बाबा सिद्दीकी साहब को गोली मारे जाने के बाद इंतकाल की खबर बेहद अफसोसनाक है. मुम्बई में सत्ता से जुड़े एक इंसान को सरेआम गोली मार दी जा रही है यह मुम्बई जैसे महानगर की कानून-व्यवस्था का हाल है, खुदा बाबा सिद्दीकी जी के परिवार को से दुख सहने की हिम्मत अता करे.”

मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने एक्स पर लिखा कि वह इस घटना से स्तब्ध हैं. उन्होंने कहा कि शहर में क्या हो रहा है? इस घटना पर प्रतिक्रिया देने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest