Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

RBI का बड़ा एक्शन; इन NBFC और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के लोन देने पर लगाई रोक, जानें क्या है वजह

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपने स्टेटमेंट में कहा था कि आरबीआई कुछ एनबीएफसी के कामकाज पर नजर रखे हुए हैं और वो कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा.

RBI

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. आरबीआई ने 21 अक्टूबर से चार NBFC-MFI के लोन की मंजूरी देने से लेकर लोन के डिसबर्सल पर रोक लगा दी है. इस आदेश के तहत इन चारों कंपनियों को जानकारी मुहैया करा दी गई है.

RBI ने इन कंपनियों पर की कार्रवाई

जिन कंपनियों पर कार्रवाई की गई है, उसमें चेन्नई की आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड और कोलकाता की अरोहन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का नाम शामिल है. इसके अलावा दो NBFC कंपनियां हैं, इसमें दिल्ली की डीएमआई फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड और बेंगलुरु बेस्ड नवी फिनसर्व लिमिटेड का नाम शामिल है. इन सभी को लोन की मंजूरी देने से लेकर लोन के डिसबर्स करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है.

क्यों की गई कार्रवाई?

रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने आदेश में कहा कि इन चारों कंपनियों के वेटेड एवरेज लेडिंग रेट और कॉस्ट ऑफ फंड पर ब्याज के स्प्रेड के ज्यादा पाए जाने पर प्राइसिंग पॉलिसी में मटेरियल सुपरवाइजरी चिंताओं के चलते ये कार्रवाई की गई है, जो RBI के फेयर प्रैक्टिस कोड के अनुसार नहीं है.

यह भी पढ़ें-  बृजभूषण शरण सिंह ने यौन उत्पीड़न की कार्यवाही खारिज करने के लिए दिल्ली HC का खटखटाया दरवाजा

आरबीआई गवर्नर ने दिए थे संकेत

9 अक्टूबर, 2024 को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपने स्टेटमेंट में कहा था कि आरबीआई कुछ एनबीएफसी के कामकाज पर नजर रखे हुए हैं और वो कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest