Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

शौहर ने बीवी की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में घोंपा चाकू… सिगरेट से जलाने और निर्वस्त्र कर करंट लगाने का आरोप

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बहेड़ी क्षेत्र के टांडा इलाके का मामला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Arrest

प्रतीकात्मक तस्वीर.

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से पत्नी की हत्या करने की एक रोंगटे खड़ी कर देने वाली वारदात सामने आई है. घटना जिले के बहेड़ी क्षेत्र के टांडा मोहल्ले की है और आरोपी की पहचान शाहिद उर्फ भूरा के रूप में हुई है. मीडिया में आई खबरों के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर बीवी के प्राइवेट प्राइवेट पार्ट समेत शरीर पर कई जगह चाकू से बार बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई.

शाहिद ने गैर-बिरादरी से आने वाली युवती से लगभग 2 साल पहले शादी की थी. दोनों का एक बेटा भी है. शादी के छह महीने तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था. फिर दोनों के बीच बात-बात पर झगड़ा शुरू हो गया और जो अब इस अंजाम तक पहुंच गया.

घटना को छिपाने की कोशिश

मीडिया में आईं खबरों के अनुसार, बीते शुक्रवार (25 अक्टूबर) को दोनों के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुई बहस इतनी बढ़ गई कि शाहिद ने सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी बीवी पर हमला बोल दिया. इस दौरान उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू से कई बार वार किया और उसकी जान चली गई. जानकारी के अनुसार, घटना को छिपाने के लिए उसने बीवी के परिजनों को बताया था कि सब्जी काटते वक्त उसे चाकू से लग गया था और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. उसने बीवी को अस्पताल ले जाने की कोशिश भी की थी.

आरोपी शौहर गिरफ्तार

घटना सामने आने के बाद मृतक के परिजनों ने शाहिद पर कई तरह के आरोप लगाए हैं, गंभीर आरोप लगाए हैं, जो महिला के साथ बर्बरता की कहानी बयान करते हैं. परिजनों ने शाहिद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है. आरोपों के अनुसार, शाहिद अपनी बीवी को न सिर्फ सिगरेट से जलाता था, बल्कि उसे निर्वस्त्र कर करंट भी लगाता था. परिजनों ने प्रशासन से उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. आरोपी शाहिद को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital