Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बेटी से रेप किया तो आजीवन कारावास की सजा मिली, पैरोल पर जेल से बाहर आया और फिर बेटी-भतीजी से किया बलात्कार

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले का मामला. 38 वर्षीय व्यक्ति और उसके पिता को 16 वर्षीय अपनी एक रिश्तेदार के साथ बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा मिली हुई है.

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

नाबालिग से बलात्कार के मामले (Rape Case) में आजीवन कारावास (Life Sentence) की सजा काट रहे 38 वर्षीय व्यक्ति को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरिया (Korea) जिले में अपनी 11 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय भतीजी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद फिर से गिरफ्तार किया गया है.

आरोपी को पहली बार 2020 में अपने पिता के साथ 16 वर्षीय रिश्तेदार के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. साल 2022 में उन्हें दोषी ठहराया गया और आजीवन कारावास की सजा दी गई.

पहली बार मिली थी पैरोल

खबरों के अनुसार, 2020 रेप मामले में गिरफ्तारी के बाद अब 38 वर्षीय व्यक्ति की पत्नी अपने सबसे छोटे बेटे के साथ घर छोड़कर चली गई थी. उसके अन्य बच्चों – दो नाबालिग बेटियों और एक नाबालिग बेटे – की देखभाल व्यक्ति के परिवार द्वारा की जा रही थी.

इस महीने की शुरुआत में व्यक्ति और उसका पिता पहली बार पैरोल (Parole) पर बाहर आए. दोनों 19 अक्टूबर की रात को अपने घर पहुंचे. पुलिस के अनुसार, उसी रात 38 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी बेटी के साथ बलात्कार किया. जेल से बाहर आने के दो दिन बाद वह कथित तौर पर उसे एक जंगली इलाके में ले गया और उसके साथ फिर से बलात्कार किया, जिसके बाद वह भागने में सफल रही.


ये भी पढ़ें: फैन की हत्या मामले में कन्नड़ एक्टर दर्शन को मिली सशर्त जमानत, 4 महीने से जेल में थे बंद


भाई की बेटी से बलात्कार

पुलिस ने बताया, ‘इस डर से कि वह कथित हमले के बारे में किसी को बता सकती है, वह व्यक्ति अपने भाई के घर भाग गया. वहां उसने अपने भाई की दो नाबालिग बेटियों को अकेला पाया और कथित तौर पर उनमें से एक (उम्र 12 वर्ष) को दूसरे जंगली इलाके में ले गया, उसे रस्सी से बांध दिया और उसके साथ बलात्कार किया.’

पुलिस के अनुसार, ‘इसके बाद वह एक खाई में गिर गया, जिससे नाबालिग को अपने दांतों का उपयोग करके खुद ही गांठें खोलने का समय मिल गया. गांठे खालने के बाद वह घर की ओर भागी और अपने माता-पिता को इस बारे में जानकारी दी.’

काफी मशक्कत के बाद पकड़ा गया

इस संबंध में बीते 22 अक्टूबर को FIR दर्ज की गई, लेकिन आरोपी नहीं मिला. 24 अक्टूबर को पुलिस को पता चला कि वह कोरबा जिले के बानेया गांव भाग गया है. इसके बाद पुलिस ने एक टीम को इलाके में भेजा और पता चला कि वह बागपतेरा पहाड़ी पर चढ़ गया है. दो दिन और रात तक पुलिस ने पहाड़ी से निकलने वाले तीन रास्तों पर डेरा डाला और 26 अक्टूबर को उसे पकड़ लिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest