Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बैलेट से चुनाव होते तो झारखंड में 75 सीटें जीतते: JMM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक दिन पहले ईवीएम की विश्वसनीयता को पूरी तरह संदिग्ध बताते हुए बैलेट पेपर के जरिए चुनाव की मांग उठाई थी. उन्होंने कहा था कि इस मांग को लेकर राहुल गांधी पूरे देश में ‘बैलेट पेपर यात्रा’ निकालेंगे.

Hemant Soren
Vikash Jha Edited by Vikash Jha

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दावा किया है कि राज्य में अगर बैलेट पेपर के जरिए चुनाव होते को इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार 81 में से कम से कम 75 सीटों पर जीत दर्ज करते. पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल हैंडल से इस आशय का पोस्ट किया है. कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस पोस्ट को अपने हैंडल पर साझा किया है. इस पोस्ट में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा है, “झारखंड में भाजपा के 11 साल के तानाशाही शासन के खिलाफ झारखंडियों में काफी आक्रोश है, जिसका अंदाजा भाजपा नहीं लगा पा रही है. अगर उन्हें झारखंड में अब वापसी की सोचनी भी है तो जल्द से जल्द हम झारखंडियों का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ वापस करे.”

JMM-INC-RJD गठबंधन को मिली 56 सीटें

झारखंड में संपन्न हुए चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले झामुमो-कांग्रेस-राजद और सीपीआई एमएल गठबंधन को 56 सीटों पर जीत हासिल हुई है. झामुमो ने 34, कांग्रेस ने 26, राजद ने 4 और सीपीआई एमएल ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है. राज्य के 24 वर्षों के इतिहास में अब तक किसी गठबंधन को इतनी सीटें नहीं मिली थी.

ये भी पढ़ें- BJP MP निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी पर दर्ज FIR निरस्त करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची झारखंड सरकार

EVM की विश्वसनीयता पर उठाया था सवाल

प्रचार अभियान के दौरान हेमंत सोरेन और झामुमो के अन्य नेताओं ने चुनाव आयोग और ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया था. पार्टी के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था और कहा था कि हरियाणा के चुनाव में कई ईवीएम यूनिटों का 99 प्रतिशत चार्ज पाया जाना, इस संदेह को पुख्ता करता है कि ईवीएम के जरिए गड़बडी होती रही है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक दिन पहले ईवीएम की विश्वसनीयता को पूरी तरह संदिग्ध बताते हुए बैलेट पेपर के जरिए चुनाव की मांग उठाई थी. उन्होंने कहा था कि इस मांग को लेकर राहुल गांधी पूरे देश में ‘बैलेट पेपर यात्रा’ निकालेंगे. अब कांग्रेस की इस मांग से झामुमो ने भी सुर में सुर मिला दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital