Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

शाहरुख खान ने की PM मोदी के मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर के विजन की तारीफ, WAVES 2025 समिट का किया समर्थन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहरुख खान ने कहा, “हमारे देश में WAVES – एक फिल्म और मनोरंजन जगत की शिखर बैठक के आयोजन का मैं बड़ी उत्सुकता से इंतजार कर रहा हूं.

SRK with PM Narendra Modi

फाइल फोटो.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहरुख खान ने कहा, “हमारे देश में WAVES – एक फिल्म और मनोरंजन जगत की शिखर बैठक के आयोजन का मैं बड़ी उत्सुकता से इंतजार कर रहा हूं. यह एक ऐसा अवसर है जो हमारे उद्योग का जश्न मनाता है और भारतीय अर्थव्यवस्था में इसके योगदान के साथ-साथ इसकी सॉफ्ट पावर के रूप में ताकत को भी मान्यता देता है… और सबसे महत्वपूर्ण, यह रचनात्मकता को बढ़ावा देने और उसे प्रोत्साहित करने का एक अवसर है.”

पीएम मोदी का बयान और WAVES समिट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 117वें एपिसोड में वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 के लॉन्च की घोषणा की.

पीएम मोदी ने कहा, “भारत को फिल्म और मनोरंजन उद्योग पर गर्व है, जो हमारी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देता है और हमारी सॉफ्ट पावर को मजबूत करता है.” उन्होंने आगे कहा, “अगले साल पहली बार वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट, यानी WAVES, हमारे देश में आयोजित होने जा रही है. इस समिट में मीडिया और मनोरंजन उद्योग के दिग्गज और रचनात्मक क्षेत्र के लोग भारत आएंगे. यह समिट भारत को वैश्विक कंटेंट निर्माण का केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस समिट में युवा क्रिएटर्स भी भाग लेंगे, यह बताने में मुझे गर्व हो रहा है.”

अक्षय कुमार, संजय दत्त ने भी की पहल की सराहना

अभिनेता अक्षय कुमार ने भी WAVES समिट के लॉन्च की तारीफ की. उन्होंने रविवार को लिखा, “यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र को बढ़ावा देने का विज़न है. WAVES 2025 समिट एक शानदार वैश्विक मंच होगा, जहां पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक साथ आएगी और विकसित होगी.”

संजय दत्त ने लिखा, “मनोरंजन और नवाचार के क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा है! पीएम नरेंद्र मोदी जी को इस दूरदर्शी पहल के लिए बधाई. WAVES 2025 वैश्विक सहयोग के लिए एक शानदार मंच होगा. फिल्म और मीडिया जगत में इस क्रांति को देखने के लिए उत्साहित हूं.”

प्रसून जोशी ने भी की पहल की प्रशंसा

सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष और गीतकार-लेखक प्रसून जोशी ने कहा कि WAVES समिट 2025 भारत की कंटेंट इंडस्ट्री और उसकी अपार संभावनाओं पर प्रकाश डालेगा.

समिट की तिथियां

भारत पहली बार वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट की मेजबानी करेगा, जो 5 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital